उत्तर बंगाल में गरजे हिमंता बिस्व सरमा, घुसपैठ, बीफ और चाय श्रमिकों पर ममता बनर्जी को घेरा

Published by :Mithilesh Jha
Published at :16 Apr 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma West Bengal Election 2026

Himanta Biswa Sarma West Bengal: अलीपुरद्वार में असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने बीफ व्यापार, मवेशी तस्करी और चाय श्रमिकों की कम मजदूरी को लेकर टीएमसी को कटघरे में खड़ा किया है.

विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आखिरी दौर के प्रचार में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ममता बनर्जी की सरकार पर जोरदार हमला बोला है. अलीपुरदुआर और कूचबिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए हिमंता ने आरोप लगाया कि असम और त्रिपुरा की भाजपा सरकारें घुसपैठियों को वापस खदेड़ देती हैं. ममता बनर्जी बंगाल में उनका रेड कार्पेट वेलकम करती हैं. उन्होंने दावा किया कि अवैध घुसपैठ के कारण बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है. हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है.

असम में खदेड़ते हैं, बंगाल में होता है स्वागत : सरमा

अलीपुरदुआर जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए हिमंता बिस्व सरमा ने कहा- मैं असम में घुसपैठियों को वापस भेज देता हूं. ममता बनर्जी बंगाल में उनका नवविवाहित दुल्हनों की तरह स्वागत करती हैं. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हिंदुओं की आबादी 70 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत हो गयी है.

बांग्लादेश से भी बदतर हो जायेंगे बंगाल के हालात

बांग्लादेशी मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है. अगर टीएमसी सत्ता में रही, तो बंगाल के हालात बांग्लादेश से भी बदतर हो जायेंगे. सरमा ने आरोप लगाया कि बंगाल की टीएमसी सरकार भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने की अनुमति नहीं दे रही है, ताकि घुसपैठ और मवेशियों की तस्करी जारी रहे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मछली-मांस पर अफवाह और बीफ का मुद्दा

कूचबिहार की रैली में हिमंता बिस्व सरमा ने टीएमसी के उन दावों को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि भाजपा सत्ता में आयी, तो मांस-मछली पर रोक लग जायेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा शासित असम में कोई भी अपनी मर्जी से जितना चाहे मांसाहारी भोजन कर सकता है. वहां केवल बीफ (गोमांस) पर प्रतिबंध है. उन्होंने ममता बनर्जी को असम आकर मटन और चिकन खाने का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि ममता जी को डर है कि भाजपा आयी, तो यहां बीफ का व्यापार और मवेशी तस्करी बंद हो जायेगी, जिससे उनकी जेबें भरती हैं.

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान

चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी पर ममता को घेरा

उत्तर बंगाल के चाय बागान क्षेत्रों में सरमा ने असम और बंगाल के बीच तुलना की. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी चाय बागान मालिकों के साथ मिलीभगत करके मजदूरों का हक मार रही हैं. उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने मजदूरी बढ़ाकर 280 रुपए कर दी है और अगली सरकार में इसे 450-500 रुपए करने का वादा किया है. उन्होंने पूछा कि 240 रुपए में मजदूर मछली-मांस कैसे खायेंगे? उनकी मजदूरी बढ़ाइए, ताकि वे भी अच्छा भोजन कर सकें.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: ‘सांप-सीढ़ी’ वाली सियासत, दुर्गापुर में TMC बांट रही लूडो, पिला रही कोल्ड ड्रिंक्स

असम में ‘शतक’ और बंगाल में ‘दोहरा शतक’ का दावा

9 अप्रैल को असम में हुए मतदान के बाद हिमंता काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने भविष्यवाणी की कि 4 मई को जब नतीजे आयेंगे, तो भाजपा असम की 126 सीटों में से 100 से ज्यादा (शतक) सीटें जीतेगी और बंगाल की 294 सीटों में से 200 से अधिक (दोहरा शतक) सीटें जीतकर सरकार बनायेगी. उन्होंने ‘बाबर’ के नाम पर मस्जिद निर्माण की कोशिशों पर भी चेतावनी दी. कहा कि भाजपा सरकार बनने पर ऐसे तत्वों को कड़ा सबक सिखाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव का पहला चरण : दागी और धनी उम्मीदवारों का दबदबा, BJP के 70 प्रतिशत प्रत्याशी दागी, TMC के सबसे अमीर

बंगाल चुनाव 2026: आसनसोल में DM और CP ने किया रूट मार्च, बोले- डरें नहीं, खुलकर करें मतदान

भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 40 फीसदी मुस्लिम गायब, गुजराती वोट बैंक भी नाराज, ‘गढ़’ बचा पायेंगी ममता बनर्जी?

बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए EVM-VVPAT तैयार, 44378 पोलिंग स्टेशनों पर 23 अप्रैल को वोट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola