चाय श्रमिकों ने की मजदूरी बढ़ाने की मांग, 13 जून को बंद का आह्वान

दार्जिलिंग. चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि की मांग को लेकर ज्वाइंट फोरम ने 13 जून को बंद का एलान किया है. यह जानकारी माकपा के श्रमिक संगठन दार्जिलिंग-तराई-डुआर्स चिया कमान मजदूर यूनियन के दार्जिलिंग हिल कार्यकारी सचिव अनूप केसी ने दी. स्थानीय पार्टी कार्यालय में पत्रकारो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि […]
स्थानीय पार्टी कार्यालय में पत्रकारो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चाय श्रमिकों की मजदूरी वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिक संगठन लगातार आंदोलन चला रहे हैं. आंदोलन को और मजबूत करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन को छोड़ बाकी सभी राजनीतिक दलों के श्रमिक संगठनों ने ज्वाइंट फोरम बनाया है.
उन्होंने कहा कि सरकार और मालिक पक्ष पर दबाव बनाने के लिए 29 मई को सभी चाय बागानों में गेट मीटिंग होगी. 12 जून को सभी चाय बागान बंद रहेंगे. इसके बाद 13 जून को चाय बागानों से लेकर शहर-बजार तक को बंद कराया जायेगा. इसके बाद फिर 29 जून को जिला अधिकारी कार्यालय चलो अभियान और विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. 1 जुलाई से सड़कों पर बैठकर श्रमिक अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










