लायंस ग्रेटर यूथ का ‘विद्यागमन’ प्रोजेक्ट हुआ लांच

Updated at :20 May 2017 9:11 AM
विज्ञापन
लायंस ग्रेटर यूथ का ‘विद्यागमन’ प्रोजेक्ट हुआ लांच

सिलीगुड़ी. लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर यूथ का ‘विद्यागमन’ प्रोजेक्ट समारोहपूर्वक लांच हुआ. सिलीगुड़ी की गुरूंग बस्ती स्थित सिलीगुड़ी मॉडेल हाइस्कूल में आयोजित समारोह के दौरान लायंस क्लब के युवाओं ने असहाय-गरीब बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने का संकल्प लिया और दो गरीब, मेधावी छात्र व छात्रा को स्कूल में पढ़ाने के लिए गोद […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर यूथ का ‘विद्यागमन’ प्रोजेक्ट समारोहपूर्वक लांच हुआ. सिलीगुड़ी की गुरूंग बस्ती स्थित सिलीगुड़ी मॉडेल हाइस्कूल में आयोजित समारोह के दौरान लायंस क्लब के युवाओं ने असहाय-गरीब बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने का संकल्प लिया और दो गरीब, मेधावी छात्र व छात्रा को स्कूल में पढ़ाने के लिए गोद लिया. क्लब के युवा कार्यकर्ताओं ने दोनों को पढ़ने के लिए मॉडेल हाइ स्कूल में दाखिला करवाया. छात्र को तीसरी और छात्रा को पांचवीं में दाखिला कराया.


समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष सरबजीत सिंह होरा ने कहा कि गरीब मेधावी बच्चों को स्कूल में पढ़ाने का पहला प्रस्ताव सिलीगुड़ी मॉडल हाइ स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एसएस अग्रवाल ने ही दिया था. जिसे क्लब ने गंभीरता से लेते हुए अपना नया प्रोजेक्ट विद्यागमन भी इसी स्कूल से ही शुरूआत करने का फैसला लिया. प्रोजेक्ट चेयरमैन आदित्य गिदड़ा व पियुष गुप्ता ने कहा कि मेधावी बच्चे जो गरीबी के वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे ऐसे बच्चों के लिए प्रोजेक्ट विद्यागमन के तहत क्लब हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा. गरीबी उनके शिक्षा में कभी भी रोड़ा नहीं बनेगी.

डॉ अग्रवाल ने युवाओं के इस सराहनीय सेवामूलक कार्यों के लिए उनका हौसला आफजायी किया. साथ ही दोनों गरीब छात्रों के लिए पढ़ाई हेतु स्कूल प्रबंधन की ओर से भी हमेशा हर संभव सहयोग करने का वादा किया. इस मौके पर क्लब के वार ऑफ वर्डस स्पीच कॉन्टेस्ट के तहत स्कूल के ही 12वीं के पांच छात्र-छात्राओं को भी उम्दा प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कत कर हौसला बढ़ाया गया. समारोह मौजूद बतौर अतिथि स्कूल की रेक्टर बिंदु अग्रवाल, लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर और ग्रेटर फेमिला के प्रतिनिधि प्रमोद गर्ग, सुखदीप बर्मी व शर्मिला गर्ग ने भी युवा कार्यकर्ताओं की काफी प्रशंसा की और उनके इस सेवा कार्य को देख गदगद हुए. समारोह का कुशल संचालन विवेक अग्रवाल ने किया. समारोह को सफल बनाने में सचिव प्रतिक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय अग्रवाल समेत सभी सदस्यों ने बीते कई रोज से ही जी-तोड़ मेहनत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola