क्लासरूम में छात्रा से अश्लील हकरत का बनाया वीडियो

जलपाईगुड़ी. स्कूल में एक छात्रा के साथ चार छात्रों द्वारा अश्लील हरकत किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की शिकायत पीड़िता के पिता ने राजगंज थाना पुलिस में दर्ज करायी है. उसके बाद इसी हाई स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के साथ ही स्कूल […]
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब डेढ़ महीने पहले की है. वीडियो में नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ चार सीनियर छात्र क्लास रूम में अश्लील हरकत कर रहे हैं. दो दिन पहले ही इस वीडियो के वाट्सएप तथा फेसबुक पर छाने का मामला सामने आया है. छात्रा को जैसे ही पता चला, उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी. रविवार को चार छात्रों के विरूद्ध छात्रा के पिता ने राजगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी. रविवार की देर को ही इनमें से दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही नाबालिग हैं.
एक आठवीं में तो दूसरा 12वीं में पढ़ता है. दोनों के खिलाफ पोस्को धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. छात्रा के पिता का कहना है कि चारों छात्रों ने उनकी बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती की है. यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया है. उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में स्कूल के प्रधान शिक्षक शिशिर दे ने बताया है कि उन्हें भी छात्रा के पिता ने यह वीडियो दिखायी है. उसमें चार छात्रों में से सिर्फ एक का ही चेहरा दिख रहा है. आरोप सिद्ध होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










