लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमला

Updated at :14 May 2017 8:09 AM
विज्ञापन
लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमला

कूचबिहार. पार्टी कार्यकर्ताओं को देखने कूचबिहार से दिनहाटा जा रहीं भाजपा की प्रदेश सचिव लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमले हुआ है. इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है. शनिवार को यह घटना कूचबिहार से दिनहाटा जाने के क्रम में बैटागुड़ी में हुई है. भाजपा नेताओं द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लॉकेट चटर्जी व अन्य […]

विज्ञापन
कूचबिहार. पार्टी कार्यकर्ताओं को देखने कूचबिहार से दिनहाटा जा रहीं भाजपा की प्रदेश सचिव लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमले हुआ है. इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है. शनिवार को यह घटना कूचबिहार से दिनहाटा जाने के क्रम में बैटागुड़ी में हुई है.
भाजपा नेताओं द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लॉकेट चटर्जी व अन्य भाजपा नेताओं की गाड़ियों को भीड़ ने रोक दिया और हमला करने लगे. कई गाड़ियों की कांच तोड़ी गयी. गाड़ियों पर भी डंडे मारे गये. इतना ही नहीं, भाजपा नेताओं की गाड़ियों को तृणमूल समर्थकों ने घेर लिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे. लॉकेट चटर्जी के साथ ही पार्टी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार भी थे. इन दोनों नेताओं को काले झंडे भी दिखाये गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों के हाथों में लाठियों और बांस थे. इस हमले में कुछ भाजपा समर्थकों को पीटा भी गया है. उसके बाद वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया. पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों भाजपा नेताओं को मौके से निकाल कर दिनहाटा के लिए रवाना किया.
दिनहाटा : बार-बार हो रही है तृणमूल-भाजपा में झड़प
उल्लेखनीय है कि दिनहाटा में विभिन्न ग्राम पंचायत इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तृणमूल व भाजपा समर्थकों के बीच संघर्ष की घटनाएं घट रही हैं. इसमें कई भाजपा समर्थक घायल हो गये हैं. इन्हीं लोगों को देखने के लिए भाजपा के दोनों नेता दिनहाटा जा रहे थे. इधर, लॉकेट चटर्जी ने इस घटना को तृणमूल का हताशा बताया है.
उन्होंने कहा है कि राज्य में भाजपा के बढ़ते जनाधार से तृणमूल परेशान है. तृणमूल आम लोगों को भाजपा के खिलाफ भड़का रही है. श्रीमती चटर्जी ने इस मामले को लेकर पुलिस को भी लताड़ा है. उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. हमले के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. श्रीमती चटर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने ही हमला किया है. भाजपा भी तृणमूल को उसी की भाषा में जवाब देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola