सिलीगुड़ी में भी शुरू हुआ बरकती का विरोध

Updated at :14 May 2017 8:05 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में भी शुरू हुआ बरकती का विरोध

सिलीगुड़ी. पिछले कुछ दिनों से अनाप-शनाप बयान देकर चरचा में आए टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम मौलान बरकती का विरोध सिलीगुड़ी में भी शुरू हो गया है. भाजपा पहले से ही बरकती के खिलाफ हमलावर है और अब कांग्रेस ने भी बरकती के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. प्रदेश कांग्रेस माइनोरिटी सेल के उपाध्यक्ष मुमताज […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. पिछले कुछ दिनों से अनाप-शनाप बयान देकर चरचा में आए टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम मौलान बरकती का विरोध सिलीगुड़ी में भी शुरू हो गया है.

भाजपा पहले से ही बरकती के खिलाफ हमलावर है और अब कांग्रेस ने भी बरकती के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. प्रदेश कांग्रेस माइनोरिटी सेल के उपाध्यक्ष मुमताज हुसैन ने कहा कि बरकती अखिरकार मुसलमानों के कौन हैं जो वह मुसलमानों के हितो का दंभ भर रहे हैं. उनके बयान की उन्होंने निंदा भी की. श्री हुसैन ने कहा कि बरकती भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं. भाजपा ही उनसे इस प्रकार से बयान दिलवा रही है. उनके बयानों से उल्टे मुसलमानों का नुकसान हो रहा है.वह इमाम हो सकते हैं,मुसलमानों के नेता नहीं. वह इस प्रकार के देश विरोधी बयान क्यों दे रहे हैं,इसकी जांच की जानी चाहिए.

उनको अपने सीमा में रहना चाहिए. सीमा से आगे बढ़ेंगे तो उन्हीं का नुकसान होगा. साथ ही वह देश के आम मुसलमानों का भी नुकसान कर देंगे.उन्होंने राज्य सरकार से बरकती के खिलाफ कार्यवाइ की भी मांग की. श्री हुसैन ने आगे कहा कि यदि इमाम बरकती इस प्रकार के बयान देने से बाज नहीं आते तो उनके खिलाफ वह थाने में शिकायत दर्ज करायेंगे.इससे पहले यहां जिला कांग्रेस की एक बैठक भी हुयी. इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मालाकार के अलाव श्री हुसैन तथा अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे. यहां उल्लेखनीय है कि इमाम बरकती पर देश में कानून बनने के बाद भी अपनी गाड़ी में लालबत्ती लगाए रखने का आरोप लगा. इसके अलावा उनके उपर भारत विरोधी बयान देने का भी आरोप लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola