अचानक पुलिस लिखी तेज रफ्तार टाटा सूमो ने रौंदा, पुलिस जीप ने सरकारी वकील को मारी टक्कर

Updated at :13 May 2017 8:44 AM
विज्ञापन
अचानक पुलिस लिखी तेज रफ्तार टाटा सूमो ने रौंदा, पुलिस जीप ने सरकारी वकील को मारी टक्कर

जलपाईगुड़ी. बृहस्पतिवार देर रात को घटी एक सड़क दुर्घटना में सरकारी वकील के साथ ही कि जिला तृणमूल युवा अध्यक्ष तथा एक व्यवसायी बुरी तरह से घायल हो गये. इसमें सरकारी वकील प्रदीप चटर्जी की हालत काफी गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में भेजा गया है. इस मामले में […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. बृहस्पतिवार देर रात को घटी एक सड़क दुर्घटना में सरकारी वकील के साथ ही कि जिला तृणमूल युवा अध्यक्ष तथा एक व्यवसायी बुरी तरह से घायल हो गये. इसमें सरकारी वकील प्रदीप चटर्जी की हालत काफी गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में भेजा गया है. इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज करायी गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना पुलिस जीप से हुई है.

दुर्घटना में घायल लोगों ने भी पुलिस लिखी एक टाटा सुमो को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के करीब 12 बजे डीबीसी रोड स्थित आर्याव्रत कंप्लेक्स स्थित अपनी निजी चेम्बर से सरकारी वकील प्रदीप चटर्जी तथा जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष एवं पेशे से वकील सैकद चटर्जी निकले. उसी समय स्कूटी से एक व्यवसायी आनंद घोष भी वहां पहुंच गये. स्कूटी के पास ही तीनों खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे कि उसी समय तेज रफ्तार से आ रही एक टाटा सुमो ने तीनों को टक्कर मार दी. जीप का धक्का इतना तेज था कि प्रदीप चटर्जी 25 फीट दूर जा गिरे. अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं. तीनों की हालांकि जान बच गयी है. प्रदीप चटर्जी के पेट तथा माथे पर चोट है. पहले उन्हें जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बाद में डॉक्टरों ने उनको सिलीगुड़ी एक निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया.

दुर्घटना में घायल तृणमूल नेता तथा वकील सैकद चटर्जी ने कहा कि वह सोमवार से शुक्रवार तक अपने चेम्बर में बैठते हैं. वह अपने चेम्बर से निकल कर सरकारी वकील से मिलने चले गये. सभी लोग चेम्बर से बाहर आकर सड़क पर आपस में बातचीत कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार टाटा सुमो ने टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि टाटा सुमो पर पुलिस लिखा हुआ था. अब यह पुलिस की गाड़ी है या नहीं, इसकी जांच पुलिस को करनी होगी. दुर्घटना के माध्यम से उन सभी को जान से मारने की कोशिश की गई है.

वह बाल-बाल बच गये हैं. तीनों को एक साथ जान से मार देने की यह एक गहरी साजिश थी. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की है. इधर, जलपाईगुड़ी जिला बार एसोसिएशन के सचिव अभिजीत सरकार ने बताया है कि यह एक दुर्घटना है या एक सोची समझी साजिश, इसकी जांच जरूरी है. दूसरी ओर, कोतवाली थाना के आइसी सुभाशीष चाकी ने कहा है कि इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola