सौमेन नाग पर प्रोफेसर डॉ विद्यावती अग्रवाल ने बोला हमला

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के प्रसिद्ध साहित्यकार सौमेन नाग पर सिलीगुड़ी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ विद्यावती अग्रवाल ने हमला बोला है. बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान डॉ अग्रवाल ने सौमेन नाग के लेखन पर आपत्ति जतायी और कहा कि कुछ भी लिखने या प्रकाशित करवाने से पहले उस विषय पर गहन मंथन […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के प्रसिद्ध साहित्यकार सौमेन नाग पर सिलीगुड़ी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ विद्यावती अग्रवाल ने हमला बोला है. बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान डॉ अग्रवाल ने सौमेन नाग के लेखन पर आपत्ति जतायी और कहा कि कुछ भी लिखने या प्रकाशित करवाने से पहले उस विषय पर गहन मंथन करना चाहिए.
उन्होंने श्री नाग को संवाद लेखन की सीख दी और कहा कि नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के तहत राष्ट्रपति से मिले सम्मान पर सवाल उठाना सही नहीं है. उनकी सेवामूलक उपलब्धियों से ही सिलीगुड़ी कॉलेज को राष्ट्रपति एवार्ड प्राप्त हुआ. डॉ अग्रवाल का कहना है कि यह खबर लिखने से पहले श्री नाग को यह जानकारी लेनी चाहिए थी कि एनएसएस के तहत किसे राष्ट्रपति एवार्ड मिला और किसे नहीं. उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी कॉलेज में एनएसएस की सौ सदस्यों वाली कुल चार यूनिट है.
इनमें एक यूनिट की वह खुद प्रोग्राम ऑफिसर है. उनकी पूरी यूनिट द्वारा कॉलेज में किये गये विभिन्न सेवामूलक व जनजागरूकता कार्यक्रमों के तहत पूरे देश के विभिन्न कॉलेजों के 10 यूनिटों में से एक और पूरे बंगाल में एक मात्र सिलीगुड़ी कॉलेज के उनकी यूनिट को सर्वश्रेष्ठ यूनिट के लिए बीते वर्ष 19 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति एवार्ड से नवाजा गया. एक सवाल के जवाब में डॉ अग्रवाल ने कहा कि वह सौमेन नाग के खिलाफ कोई कार्रवायी नहीं करने वाली लेकिन प्रेस-वार्ता के माध्यम से उनके गलत संवाद लेखन और उनका नाम गलत प्रकाशित करने के लिए आपत्ति जता रही हैं. इसके लिए उनको माफी मांगनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










