मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश की धुनाई
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 May 2017 9:21 AM
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज गेट के सामने डॉक्टर का मोबाइल छीना लोगों ने दौड़ाकर छिनताईबाज को दबोचा मालदा. एक डॉक्टर का मोबाइल छीनकर भागते समय छिनताईबाज को जनता ने दबोच लिया और जमकर पीटा. शनिवार दोपहर को यह घटना मालदा मेडिकल कॉलेज के मेन गेट के सामने घटी. आरोपी को पकड़ने के बाद लोगों ने एक खंभे […]
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज गेट के सामने डॉक्टर का मोबाइल छीना
लोगों ने दौड़ाकर छिनताईबाज को दबोचा
मालदा. एक डॉक्टर का मोबाइल छीनकर भागते समय छिनताईबाज को जनता ने दबोच लिया और जमकर पीटा. शनिवार दोपहर को यह घटना मालदा मेडिकल कॉलेज के मेन गेट के सामने घटी.
आरोपी को पकड़ने के बाद लोगों ने एक खंभे से बांध दिया और उसके बाद बुरी तरह पीटा. इस बीच घटना की खबर इंगलिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों ने बढ़ते अपराध की बात करते हुए पुलिस के सामने विक्षोभ दिखाया. किसी तरह पुलिस ने जनता के हाथों से आरोपी युवक को छुड़ाया और उसे थाने लायी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम साबिर शेख (27) है. उसका घर ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी इलाके में हैं. शनिवार दोपहर को मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक टीके दास ड्यूटी से घर लौट रहे थे. उसी दौरान आरोपी युवक ने चिकित्सक के हाथों से दामी मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया. चिकित्सक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और चोर को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी सामूहिक पिटाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










