खो-खो में उत्तर दिनाजपुर को दूसरा स्थान

Updated at :07 May 2017 9:19 AM
विज्ञापन
खो-खो में उत्तर दिनाजपुर को दूसरा स्थान

कालियागंज : राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में उत्तर दिनाजपुर जिले को दूसरा स्थान मिला है.इस टूर्नामेंट का आयोजन मालदा के हाथी मारी हाइ स्कूल में हुआ था.हांलाकि चैंपियरशिप का खिताब अलीपुरद्वार जिले को मिला.टीमें रनर्स अप होने से भी जिले के लोग काफी खुश हैं. इस चैंपियनशिप में खेलने वाले उत्तर दिनाजपुर की टीम में […]

विज्ञापन
कालियागंज : राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में उत्तर दिनाजपुर जिले को दूसरा स्थान मिला है.इस टूर्नामेंट का आयोजन मालदा के हाथी मारी हाइ स्कूल में हुआ था.हांलाकि चैंपियरशिप का खिताब अलीपुरद्वार जिले को मिला.टीमें रनर्स अप होने से भी जिले के लोग काफी खुश हैं.
इस चैंपियनशिप में खेलने वाले उत्तर दिनाजपुर की टीम में कालियागंज पार्वती सुंदरी हाइ स्कूल के दुलाल बर्मन और जीवेश बर्मन भी शामिल थे.दोनों आपस में भाइ हैं.
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों भाइयों का चयन राज्य टीम के लिए हुआ है. नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दोनों भाइ रांची जायेंगे.इसके अलावा लक्ष्मीपुर हाइ स्कूल की दो छात्रा सोनू बर्मन और मोनिका सरकार का चयन भी महिला खो-खो टीम के लिए हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola