विधान नगर से बड़ी संख्या में पशु बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 May 2017 8:57 AM
विज्ञापन

छह ट्रक भी जब्त पशुओं को बांग्लादेश सीमा पार कराने की थी योजना सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के निकट विधान नगर थाना पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी संख्या में अवैध पशु बरामद किया है. इन पशुओं को बांग्लादेश तस्करी करने की योजना थी. पुलिस ने छह ट्रक बरामद किया और उसी में सभी पशु […]
विज्ञापन
छह ट्रक भी जब्त
पशुओं को बांग्लादेश सीमा पार कराने की थी योजना
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के निकट विधान नगर थाना पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी संख्या में अवैध पशु बरामद किया है. इन पशुओं को बांग्लादेश तस्करी करने की योजना थी. पुलिस ने छह ट्रक बरामद किया और उसी में सभी पशु ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे. पुलिस को पहले से ही पशुओं की तस्करी की गुप्त सूचना थी.
उसके बाद ही पुलिस ने तस्करों को धर-दबोचने की योजना बनायी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार से ट्रकों में गाय तथा अन्य पशुओं को भरकर कूचबिहार के रास्ते सीमा पार बांग्लादेश पहुंचाने की तैयारी थी. यह गुप्त सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने विधान नगर में नाकाचेकिंग शुरू कर दी. इस दौरान कुल छह ट्रक पकड़े गये जिसमें से 96 पशु बरामद किये गये. विधान नगर थाना के आइसी तपन कुमार दास ने भी इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि सभी छह ट्रक डब्ल्यूबी-ए-एस18सी 0044, एएस-01यू7077, एएस-178937, एएस-17डी1355, डब्ल्यूबी-73बी1867 तथा एएस-09सी5618 को कब्जे में ले लिया गया है. इस सिलसिले में पांच तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. सभी ट्रक चालक हैं.
एक ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. इनके पास पशुओं से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज बरामद नहीं किये गये. गिरफ्तार किये गये लोगों में बाबुल आलम (50) उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत गोआलपोखर थाना के अधीन पांजीपाड़ा का रहने वाला है. दूसरा अब्दुल हमीद (36) का घर असम के गौरीपुरी थाना अंतर्गत तिमारी गांव है. तीसरा अनारूल हक (20) भी असम के गौरीपुरी का रहने वाला है. श्री दास ने आगे बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद मुश्तफा अली है और वह भी असम का ही है. पांचवां आरोपी मोहम्मद इकबाल (27) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के फालुदा का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










