तृणमूल ने पहाड़ पर दिखाया दम

Updated at :03 May 2017 8:55 AM
विज्ञापन
तृणमूल ने पहाड़ पर दिखाया दम

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग नगरपालिका चुनाव से पहले पहाड़ पर तृणमूल ने अपना दम दिखाया है. पहली बार गोजमुमो विरोधी किसी पार्टी की पहाड़ पर इतनी बड़ी रैली निकली है. जिला हिल तृणमूल कांग्रेस की यह रैली शहर के रेलवे स्टेशन से निकली. इसमें राज्य के पयर्टन मंत्री गौतम देव विशेष रूप में उपस्थित थे. इसके […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग नगरपालिका चुनाव से पहले पहाड़ पर तृणमूल ने अपना दम दिखाया है. पहली बार गोजमुमो विरोधी किसी पार्टी की पहाड़ पर इतनी बड़ी रैली निकली है. जिला हिल तृणमूल कांग्रेस की यह रैली शहर के रेलवे स्टेशन से निकली. इसमें राज्य के पयर्टन मंत्री गौतम देव विशेष रूप में उपस्थित थे.

इसके अलावा महासचिव एंव वार्ड नम्बर 20 के उम्मीदवार एनवी खवास,तृणमूल महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं 32 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रही शारदा राई सुब्बा आदि भी उपस्थित थे. रैली में भारी भीड़ को देख उत्साहित गौतम देव ने पहाड़ के चारों नगरपालिका चुनाव में तृणमूल की जीत का दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहाड़ बार- बार आती हैं और वह पहाड़ को बहुत प्यार करती हैं. इसी को ध्यान में रखकर यहां के लोग तृणमूल का समर्थन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी पार्टी नगरपालिका चुनाव में जीतती है तो गठन नगरपालिका को नगर निगम बनाया जायेगा. नगपालिका के सभी वार्डों में भरपूर पानी देने,स्ट्रीट लाइट आदि का भी वादा उन्होंने किया. दार्जिनिंग नगरपालिका के 32 वार्डों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिये मंत्री गौतम देव यहां आये हुये हैं. वह चुनाव तक दार्जिलिंग में ही रहेगें.

इसी तरह कर्सियांग नगरपालिका के 20 वार्डों में चुनाव प्रचार के लिये राज्य के उतर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ धोष कर्सियांग आयेंगे. मिरिक नगरपालिका के 9 वार्डों में प्रचार के लिये सौरभ चक्रवर्ती आ रहे हैं. कालिम्पोंग नगरपालिका के 23 वार्डों में तृणमूल के पक्ष मेंमोहन शर्मा चुनाव प्रचार के लिए आयेगें.पांच को अभिषेक बनर्जी भी यहां चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola