चोर के संदेह में युवक की पीट कर हत्या

Updated at :01 May 2017 8:42 AM
विज्ञापन
चोर के संदेह में युवक की पीट कर हत्या

दरबान सहित दो गिरफ्तार हावड़ा : चोर के संदेह में एक युवक की पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के निचले तल्ले में घटी. मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है. इस मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट के दरबान राधे श्याम पांडेय सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना […]

विज्ञापन
दरबान सहित दो गिरफ्तार
हावड़ा : चोर के संदेह में एक युवक की पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के निचले तल्ले में घटी. मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है. इस मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट के दरबान राधे श्याम पांडेय सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत सलकिया स्कूल रोड की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
घटना शुक्रवार देर रात की है. आरोप है कि रात को युवक चोरी करने वहां पहुंचा था. बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट में काम कर रहे मजदूरों ने उसे पकड़ लिया व बेहरमी से उसकी पिटाई कर दी. मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी. पुलिस को खबर दी गयी. अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola