सीमा पर तार घेरा काटने से तनाव

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के निकट फांसीदेवा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तार घेरा काटने को लेकर स्थित तनावपूर्ण हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आइजी राजेश मिश्रा व डीआइजी जॉर्ज मंजूरन सहित कई अधिकारी वहां पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह फांसीदेवा स्थित भारत-बांग्लादेश सीमांत पर तारघेरा कटा देखकर […]
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के निकट फांसीदेवा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तार घेरा काटने को लेकर स्थित तनावपूर्ण हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आइजी राजेश मिश्रा व डीआइजी जॉर्ज मंजूरन सहित कई अधिकारी वहां पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह फांसीदेवा स्थित भारत-बांग्लादेश सीमांत पर तारघेरा कटा देखकर तैनात बीएसएफ की 55 वीं बटालियन में खलबली मच गयी.
सुबह से ही सीमांत से सटे गांव के लोगों को बीएसएफ ने घेराबंदी कर दी. इससे ग्रामवासी काफी उत्तेजित हो गये. ग्रामवासियों का आरोप है कि तस्करों व आरोपियों को पकड़ने के बजाये बीएसएफ स्थानीय नागरिकों को बेवजह परेशान कर रही है. दूसरी ओर बीएसएफ को संदेह है कि तस्कर गिरोह ने मवेशियों को सीमा पार कराने के लिये तार घेरा को काटा है. इस घटना में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सीमांत इलाके में गये और गांव वालों के साथ बैठक की.इस संबंध में बीएसएफ के डीआइजी जॉर्ज मंजूरन से संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










