सिलीगुड़ी: पहाड़ पर नगरपालिका चुनाव नहीं लड़ेगी माकपा

Updated at :19 Apr 2017 12:33 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: पहाड़ पर नगरपालिका चुनाव नहीं लड़ेगी माकपा

सिलीगुड़ी : पहाड़ पर चार नगरपालिका चुनाव में अपना उम्मीदवार न उतार कर निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान जिला माकपा ने किया है. उल्लेखनीय है कि पहाड़ पर दार्जिलिंग, कर्सियांग, मिरिक और कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव होना है और सभी राजनीतिक पार्टिया हरकत में आ गयी है. गोरखा जनमुक्ति मोरचा को भाजपा का समर्थन […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पहाड़ पर चार नगरपालिका चुनाव में अपना उम्मीदवार न उतार कर निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान जिला माकपा ने किया है. उल्लेखनीय है कि पहाड़ पर दार्जिलिंग, कर्सियांग, मिरिक और कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव होना है और सभी राजनीतिक पार्टिया हरकत में आ गयी है. गोरखा जनमुक्ति मोरचा को भाजपा का समर्थन है.
गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट के साथ तृणमूल का समझौता हो गया है. जन आंदोलन पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जबकि दार्जिलिंग जिला माकपा ने नगरपालिका चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है. यह घोषणा जिला माकपा सचिव जीवेश सरकार ने की.
मंगलवार दार्जिलिंग जिला माकपा कार्यालय अनिल विश्वास भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ पर नगरपालिका चुनाव माकपा नहीं लड़ेगी. बल्कि मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है. आज के इस पत्रकार सम्मेलन में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य सहित अन्य माकपा नेता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola