अगले महीने से होगी बांग्ला फिल्म की शूटिंग

Updated at :19 Apr 2017 12:30 AM
विज्ञापन
अगले महीने से होगी बांग्ला फिल्म की शूटिंग

सिलीगुड़ी के कई कलाकार कर रहे हैं काम राजवंशी भाषा में भी फिल्म बनेगी सिलीगुड़ी : अगले महीने से सिलीगुड़ी में नयी बांग्ला फिल्म ‘आमी तोर हीरो’ की शूटिंग शुरू हो जायेगी. दीपावली से पहले फिल्म को बनाकर रिलीज करने की योजना है. यह जानकारी फिल्म के निर्माता तथा निर्देशक प्रशांत राय ने दी. वह […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी के कई कलाकार कर रहे हैं काम
राजवंशी भाषा में भी फिल्म बनेगी
सिलीगुड़ी : अगले महीने से सिलीगुड़ी में नयी बांग्ला फिल्म ‘आमी तोर हीरो’ की शूटिंग शुरू हो जायेगी. दीपावली से पहले फिल्म को बनाकर रिलीज करने की योजना है. यह जानकारी फिल्म के निर्माता तथा निर्देशक प्रशांत राय ने दी. वह सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. फिल्म का निर्माण पीआर फिल्म्स ऐंड जीओ इंटरटेनमेंट के बैनरतले हो रहा है. इस फिल्म में सिलीगुड़ी के कई कलाकार काम कर रहे हैं. श्री राय ने कहा कि पूरी फिल्म की शूटिंग सिलीगुड़ी के साथ-साथ उत्तर बंगाल के विभिन्न स्थानों में की जायेगी. फिल्म में मुख्य भूमिका रोहित राय तथा संगीता कर की है.
इसके अलावा देवस्मिता चक्रवर्ती, निरज, सम्र्राट, पूजा आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फिल्म में संगीत राज, सौरभ और आयन ने दी है. अपने बारे में श्री राय ने बताया कि वह मुख्य रूप से मुंबई में रहते हैं. वह हिन्दी फिल्मों के साथ ही अन्य भाषा की फिल्मों में कोरियोग्राफी का काम करते हैं. पहली बार वह फिल्म बनाने के क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं. आमी तोर हीरो फिल्म को बांग्ला के साथ ही राजवंशी भाषा में भी बनाने की योजना है. राजवंशी भाषा की फिल्म का नाम ‘मुइ तोर हीरो’ रखा गया है.
उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. इसके अलावा बांग्ला फिल्मों के दर्शक भी काफी बढ़े हैं. अब सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं, बल्कि देश के दूसरे राज्यों तथा विदेशों में भी बांग्ला फिल्मों की मांग बढ़ी है. संवाददाता सम्मेलन में फिल्म के तमाम कलाकार आदि भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola