बीएसएफ व कस्टम ने 123 बोरा सुपारी जब्त की
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Apr 2017 9:45 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. बीएसएफ की 41वीं बटालियन और कस्टम विभाग की एक टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर बोगांईगांव पैसेंजर ट्रेन से 123 बोरा सुपारी जब्त की है. बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त सुपारी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है. बीएसएफ की 41वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांड डीके सिंह के नेतृत्व में […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बीएसएफ की 41वीं बटालियन और कस्टम विभाग की एक टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर बोगांईगांव पैसेंजर ट्रेन से 123 बोरा सुपारी जब्त की है. बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त सुपारी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है. बीएसएफ की 41वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांड डीके सिंह के नेतृत्व में जब्त की गयी सुपारी कस्टम विभाग को सौंप दी गयी है.
तस्करी के उद्देश्य से ट्रेन में लादी गयी सुपारी के साथ किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त सुपारी म्यांमार से असम के रास्ते सिलीगुड़ी होते हुए इंडोनेशिया भेजी जानी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










