अब पुलिस वैनों की भी होगी निगरानी

जलपाईगुड़ी. अब पुलिस ही अपने पुलिस वैनों की निगरानी रखेगी. इसीलिए तमाम पुलिस वैन में जीपीएस सिस्टम ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया है. किस थाने की वैन कहां है, इसकी निगरानी बनी रहेगी. स्वयं जिला पुलिस अधीक्षक इस पर नजर रखेंगे. इस बीच, जलपाईगुड़ी शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए […]
अप्रैल में बांग्ला नववर्ष के अवसर पर कोतवाली थाना की ओर से चार्ली मोबाइल पेट्रोलिंग की शुरूआत की जा रही है. इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती का कहना है कि अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस कई कदम उठा रही है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जलपाईगुड़ी के दौरे पर आने वाली हैं. उनके इस दौरे को भी ध्यान में रखा गया है. उनके दौरे से पहले सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिये जायेंगे. इस बीच, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी जिले में कुल नौ थाने हैं. इनमें से एक महिला थाना भी है. सभी थानों को मिलाकर करीब 30 से 35 वैन हैं.
अभी पुलिस वैनों के सही ठिकानों की जानकारी नहीं मिल पाती है. अब पुलिस वैन कहां पेट्रोलिंग कर रही है, इसकी जानकारी जीपीएस सिस्टम के माध्यम से मिल जायेगी. पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने कहा कि शीघ्र ही सभी पुलिस वैन को जीपीएस सिस्टम से लैस कर दिया जायेगा.
हालांकि थाने के आइसी तथा ओसी के वैन में यह सिस्टम नहीं लगाये जायेंगे. जिला पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि वह स्वयं अपने कार्यालय में बैठकर तमाम पुलिस वैनों पर नजर रखेंगे. जलपाईगुड़ी शहर में रात के समय गश्त लगाने के लिए तीन पेट्रोलिंग वैन है. इसके अलावा चार्ली मोबाइल पेट्रोलिंग की भी शुरूआत हो रही है. सिविक वालंटियर साइकिल से भी गश्त लगा रहे हैं. प्राथमिक रूप से चार्ली पेट्रोलिंग की आठ से दस टीमें बनायी जा रही हैं. हरेक टीम में दो सिविक वालंटियर भी रहेंगे. इनमें शामिल सदस्यों के सुरक्षा के भी तमाम इंतजाम किये गये हैं. इनके लिए विशेष पोशाक की व्यवस्था की गई है. चार्ली टीम के सदस्य रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










