मालदा : साले ने जीजा को पीटा

मालदा. पारिवारिक विवाद में साले ने अपने जीजा को पीट-पीटकर जान से मारने की कोशिश की. बृहस्पतिवार सुबह यह घटना ओल्ड मालदा थाने के बाचामारी इलाके में घटी है. घटना के बाद से ही आरोपी साला रंजीत सिंह फरार है. जबकि मारपीट में घायल जीजा बापी सरकार (36) को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज […]
इस मामले में रंजीत सिंह के खिलाफ ओल्ड मालदा थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरक्का की रहने वाली झूमा सिंह के साथ बच्चामारी के रहने वाले बापी सरकार की कुछ महीने पहले शादी हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बापी सरकार ने अपनी पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया. पति तथा ससुराल वाले उस पर लगातार अत्याचार करते थे. उसने अपने मायके को इस बात की जानकारी दी. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति तथा पत्नी के बीच समझौता कराने के लिए झूका का भाई रंजीत सिंह अपने जीजा के घर आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










