नाले में बहते मिले रद्द एक हजार और पांच सौ के नोट

Updated at :07 Apr 2017 8:19 AM
विज्ञापन
नाले में बहते मिले रद्द एक हजार और पांच सौ के नोट

मालदा: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रद्द पांच सौ और एक हजार के नोट अब किसी काम के नहीं रहे. यह नोट अब नालों में फेंके जा रहे हैं. गुरुवार की सुबह रद्द एक हजार के नोट नाले के गंदे पानी में तैरते हुए मिले. यह घटना शहर के रथबाड़ी स्थित नेताजी पूजा बाजार इलाके […]

विज्ञापन
मालदा: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रद्द पांच सौ और एक हजार के नोट अब किसी काम के नहीं रहे. यह नोट अब नालों में फेंके जा रहे हैं. गुरुवार की सुबह रद्द एक हजार के नोट नाले के गंदे पानी में तैरते हुए मिले. यह घटना शहर के रथबाड़ी स्थित नेताजी पूजा बाजार इलाके की है. नाले में नोट बहते देखकर उसे बटोरने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. जानकारी मिलते ही इंगलिश बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. लाखों रूपये से अधिक के रद्द नोट पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाले में नोटों को बहते हुए सबसे पहले कमल राय नाम क एक वैन चालक ने देखा. उसने किसी को नहीं बताया. वह पांच सौ और एक हजार के नोट को बटोरने लगा. नाले में नोट बहने की खबर आग की तरह इलाके में फैल गयी. पलक झपकते ही लोगों का तांता लग गया. स्थिति काफी तनावपूर्ण हो चली थी. तभी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने नाले से नोट बरामद किया. पुलिस के अनुसार एक लाख रूपये से भी अधिक के रद्द नोट नाले से बरामद हुए हैं. इंगलिश बाजार थाना प्रभारी पूर्णेंदु कुंडू ने बताया कि पांच सौ और एक हजार के रद्द नोट बरामद हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वैन चालक कमल राय ने बताया कि अचानक उसकी नजर नाले में बह रहे नोटों पर पड़ी. वह बिना किसी को बताये नोटों का बंडल निकाल कर रखने लगा. बाद में पुलिस ने सभी नोट अपने कब्जे में ले लिये. स्थानीय लोगों व दुकानदारों के अनुसार वैन चालक नोटों को लेकर चंपत होने के फिराक में था. सभी को इसकी जानकारी लग जाने के कारणा वह रूपये लेकर फरार नहीं हो सका. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर नोटों के बंडल को जब्त कर ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola