सिलीगुड़ी पुलिस ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, आमलोगों की सुनेंगे समस्या शिकायतों पर होगी कार्रवाई

सिलीगुड़ी: आमलोगों से संपर्क बढ़ाने के लिये सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट ने एक अनोखा अभियान शुरू किया है. इसके तहत प्रत्येक महीने की पहली बुधवार को आइपीएस अधिकारी प्रत्येक थानों में उपस्थित रहेंगे. बीते बुधवार से ही यह प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत प्रत्येक थानों में विभिन्न मामले […]
प्रधान नगर थाने में एसीपी मौमिता कर्मकार, बागडोगरा थाने में डीसीपी संगमित लेप्चा, भक्ति नगर नगर थाने में एसीपी देन्दुप शेरपा तथा न्यू जलपाईगुड़ी थाने में एसीपी अचिंत दासगुप्ता उपस्थित थे. आम नागरिकों ने कई मामलों व समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. इन अधिकारियों ने बताया कि कई पुराने मामलों की ठप पड़ी जांच प्रक्रिया के साथ ही जांच अधिकारियों के खिलाफ निष्क्रियता की शिकायतें मिली है. कई मामले ऐसे भी पाये गये हैं जिसकी जांच सबूत के अभाव में आगे नहीं बढ़ रही है.
सबसे अधिक शिकायत छेड़छाड़ की है. कई महिलाओं व युवतियों ने इलाके के गली व नुक्कड़ों पर आवारा युवकों द्वारा अड्डेबाजी की शिकायत मिली है. शाम के समय अड्डाबाजी, बाजार में बेवजह घूम रहे बदमासों का राह चलती महिलाओं या युवतियों पर कटाक्ष, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं. पुलिस इस विषय को प्राथमिकता दे रही है. थाना अंतर्गत स्थानीय बाजार, गली व नुक्कड़ों पर गहन गस्ती की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










