श्रीराम नवमी महोत्सव: सजीव झांकियों के साथ शोभायात्रा

सिलीगुड़ी. श्रीराम नवमी महोत्सव बुधवार को पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पहली बार सिलीगुड़ी में राम दरबार की सजीव झांकियों के साथ विराट और रंगारंग शोभायात्रा निकाली गयी. भगवा ध्वजों से पूरा सिलीगुड़ी पटा रहा. जय श्रीराम, जय श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर गूंजायेमान रहा. […]
शहर के विभिन्न इलाकों से राम सेवकों का अलग-अलग जत्था पहले एयरव्यू मोड़ के पास हावड़ा पेट्रोल पंप के सामने रेल मैदान में इकट्ठा हुआ. फिर जैसे ही चंपासारी के श्रीगुरू विद्या मंदिर स्कूल मैदान से निकली शोभायात्रा एयरव्यू मोड़ पहुंची वैसे ही एक-एक कर रामसेवक जुड़ते चलते गये और तकरीबन एक किमी से भी अधिक लंबा एक विशाल काफिला खड़ा हो गया. एयरव्यू मोड़ से शोभायात्रा ज्यों-ज्यों आगे बढ़ती गयी त्यों-त्यों राम सेवकों का जोश भी परवान चढ़ता गया. कहीं-कहीं पर महिलाओं ने राम सेवकों पर फुल वर्षा कर भव्य स्वागत किया. विशाल शोभायात्रा का शहर वासियों ने भी सड़क के दोनों ओर खड़े होकर स्वागत किया. शोभायात्रा में शामिल अलौकिक सजीव झांकियों राम दरबार, भारत माता आदि भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र था.
पूरे शोभा यात्रा के दौरान राम सेवकों ने जय श्रीराम, जयश्री राम या भारत माता की ही नहीं बल्कि यूपी में भगवा, पूरे देश में भगवा, घर-घर भगवा लहरायेगा, राम राज्य फिर आयेगा, मातभूमि की रक्षा के लिए, हम तलवार उठायेंगे जैसे नारों से शहर को सराबोर कर दिया. शोभायात्रा सेवक मोड़, सेवक रोड, पानीटंकी मोड़, विधान रोड, हाशमी चौक, हिलकार्ट रोड होते हुए वापस रेल मैदान में पहुंचकर समाप्त हुयी. यहां सभी राम सेवकों ने महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया. शोभायात्रा में राम सेवकों के रूप में महिला, बच्चे, वृद्ध भी भारी तादाद में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










