यह शहर आपका और हमारा भी अभियान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Apr 2017 9:05 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी को साफ व स्वच्छ बनाये रखने के लिये सिलीगुड़ी नगर निगम ने भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य सिलीगुड़ी के रिद्धिमान साहा को ब्रांड अम्बेसडर बनाया है. सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से आगामी दस अप्रैल को सिलीगुड़ी दीनबंधु मंच में स्वच्छता से संबंधित एक सभा का आयोजन किया गया है. इसी सभा के […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी को साफ व स्वच्छ बनाये रखने के लिये सिलीगुड़ी नगर निगम ने भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य सिलीगुड़ी के रिद्धिमान साहा को ब्रांड अम्बेसडर बनाया है. सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से आगामी दस अप्रैल को सिलीगुड़ी दीनबंधु मंच में स्वच्छता से संबंधित एक सभा का आयोजन किया गया है. इसी सभा के बाद गले तीन महीने तक सिलीगुड़ी इलाके में प्रचार अभियान चलाया जायेगा. रिद्धिमान साहा इसी प्रचार अभियान का चेहरा होंगे.
उक्त जानकारी देते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बताया कि आज मेयर परिषद बैठक में यह प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. आज ही रिद्दिमन साहा से इस संबंध में फोन पर बात की गयी है. रिद्धिमन तैयार हैं. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि डेंगू सहित गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना आवश्यक है.
पिछले वर्ष निगम का प्रचार अभियान काफी धीमा था. इस वर्ष व्यापक तौर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गये मैच में रिद्धिमान के प्रदर्शन का भी प्रचार किया जायेगा. अभियान के लिये ‘ यह शहर आपका, हमारा भी’ नारा तैयार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










