शिशु कल्याण विभाग की सचिव की ली गयी तलाशी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Mar 2017 7:24 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने जा रही शिशु कल्याण विभाग की सचिव रोशनी सेन की तलाशी लेने के मामले को लेकर विवाद गहरा गया है. उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर अपमान करने का आरोप लगाया है. इस घटना से गुस्सायी सचिव आइएएस रोशनी सेन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार से इसकी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने जा रही शिशु कल्याण विभाग की सचिव रोशनी सेन की तलाशी लेने के मामले को लेकर विवाद गहरा गया है. उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर अपमान करने का आरोप लगाया है. इस घटना से गुस्सायी सचिव आइएएस रोशनी सेन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार से इसकी शिकायत की है. हालांकि वह बैठक में शामिल हुयी.
उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंची राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सिलीगुड़ी के निकट दागापुर स्थित पिंटेल विलेज में दार्जिलिंग तथा कालिम्पोंग जिला के प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की. शिशु कल्याण विभाग की सचिव आइएएस रोशनी सेन इसी बैठक में शामिल होने पहुंची थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तृस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच बैठक का आयोजन किया गया था. गाड़ी से उतर कर सचिव रोशनी सिंह भीतर की ओर जा रही थी कि तभी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका.
आरोप है कि परिचय पत्र दिखाने के बाद भी सुरक्षा कर्मियों ने उनकी तलाशी ली. उसके बाद भी वह बैठक में शामिल हुयी. बैठक समाप्त होने के बाद रोशनी सिंह ने अतिरिक्त महानिदेशक(एडीजी) संजीव कुमार से घटना की शिकायत की. इस संबंध में रोशनी सिंह ने मीडिया से कोई बात नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










