रसोइ गैस के दाम बढ़ाने का विरोध, भड़का गुस्सा

सिलीगुड़ी.रसोइ गैस के दाम में बढ़ोत्तरी के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद ने सिलीगुड़ी में जम विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की गयी और मोदी हाय-हाय के नारे लगाए गए.आज दिन के करीब 12.30 बजे छात्र परिषद के सदस्य सिलीगुड़ी के हिल कार्ट रोड पर जमा […]
उसके बाद भी छात्र परिषद के राज्य अध्यक्ष आशुतोष चटर्जी के नेतृत्व में भारी संख्या में समर्थक यहां पहुंचे और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया.हांलाकि पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही सभी को हटा दिया.
इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए छात्र परिषद के टाउन अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रसोइ गैस के दाम में अचानक ही काफी बढ़ोत्तरी कर दी है. आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है. एक तो इनती महंगाइ पहले से है,उपर से रसोइ गैस की मूल्य वृद्धि ने गरीब लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है. उन्होंने रसोइ गैस की बढ़ी कीमत वापस लेने की भी मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










