ग्राम पंचायत के पति और उनके दलबल पर आरोप, सड़क में गड़बड़ी का विरोध करनेवाले उप-प्रधान पर हमला

Updated at :08 Mar 2017 8:05 AM
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के पति और उनके दलबल पर आरोप, सड़क में गड़बड़ी का विरोध करनेवाले उप-प्रधान पर हमला

बालूरघाट. सड़क के काम में गड़बड़ी पकड़नेवाले उप-प्रधान को मारे-पीटे जाने का आरोप प्रधान के पति और उनके दलबल पर लगा है. उप-प्रधान नारायण चंद्र बर्मन सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उन्हें पहले गंगारामपुर के कालदीघी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मालदा रेफर कर दिया गया. यह घटना […]

विज्ञापन
बालूरघाट. सड़क के काम में गड़बड़ी पकड़नेवाले उप-प्रधान को मारे-पीटे जाने का आरोप प्रधान के पति और उनके दलबल पर लगा है. उप-प्रधान नारायण चंद्र बर्मन सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उन्हें पहले गंगारामपुर के कालदीघी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मालदा रेफर कर दिया गया. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर ब्लॉक की उदय ग्राम पंचायत में मंगलवार दोपहर को घटी. घटना को तृणमूल में आपसी गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है.

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि उदय ग्राम पंचायत तृणमूल कांग्रेस द्वारा परिचालित है. ग्राम पंचायत के नरसुंदर पाड़ा में मनरेगा के तहत सड़क बनाने का काम चल रहा था. उप-प्रधान का आरोप है कि 13 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस काम में जमकर धांधली हो रही है. इसका विरोध करने जाने पर ग्राम पंचायत की प्रधान रेजमीनारा खातून बीबी के पति हैदर अली सरकार और उनके दलबल ने उप-प्रधान को बुरी तरह मारा-पीटा. उप-प्रधान नारायण चंद्र बर्मन ने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा था. प्रधान और उनके पति ने अपने आदमी को काम का ठेका दिलाया है.

साढ़े सात इंच ढलाई की बात थी, लेकिन छह इंच की ही ढलाई की गयी है. वह भी निर्माण सहायक की गैरमौजूदगी में. मैंने इसका विरोध किया, तो प्रधान के पति ने बंदूक की बट से मेरे सिर पर हमला किया. इसके बाद उनके लोगों ने लाठी-डंडे से मुझे मारा. किसी तरह वह बचकर अस्पताल पहुंचे.

वहीं प्रधान ने उल्टा आरोप उप-प्रधान पर ही लगाया है. उनका कहना है कि उप-प्रधान ने ग्रामीणों को बताया था कि साढ़े सात इंच की ढलाई होगी. और जब ग्रामीणों ने छह इंच की ढलाई देखी, तो ग्रामीणों ने ही उप-प्रधान को पीटा. इसमें उनकी या उनके पति की कोई भूमिका नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola