सिलीगुड़ी में नाट्य उत्सव 22 से, तीन दिनों तक कई नाटकों का होगा मंचन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Feb 2017 9:23 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. पैसिनेट परफामर्स द्वारा इस महीने की 22 तारीख से सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में नाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसका नाम एपियरेंस-1 रखा गया है. यह जानकारी संगठन के सचिव तथा नाट्य निर्देशक अमिताभ कांचीलाल ने दी. वह सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. पैसिनेट परफामर्स द्वारा इस महीने की 22 तारीख से सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में नाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसका नाम एपियरेंस-1 रखा गया है. यह जानकारी संगठन के सचिव तथा नाट्य निर्देशक अमिताभ कांचीलाल ने दी. वह सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि इस नाट्य उत्सव की शुरूआत परफारमर्स के अपने नाटक फैजल से होगी. इसके अलावा कोलकाता के कलाकारों द्वारा भी कई नाटकों का मंचन किया जायेगा. इसमें पद्मश्री सोमित्र चटर्जी द्वारा निर्देशित नाटक भी शामिल है. इसके साथ ही भागीरथी राय द्वारा संचालित नाटक कमला देवी का भी मंचन होगा. 24 तारीख तक इस नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया है. उद्घाटन करने के लिए अभिनेता चंदन सेन सिलीगुड़ी आ रहे हैं. इस मौके पर रक्तदान आंदोलन के प्रणेता पीयूष कांति राय सहित कई नाट्यकर्मियों को सम्मानित भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










