50 रुपये वापस नहीं मिलने पर जानलेवा हमला

Updated at :08 Feb 2017 9:22 AM
विज्ञापन
50 रुपये वापस नहीं मिलने पर जानलेवा हमला

उधार लेनेवाले की मां पर हंसिया से किया वार मालदा : बेटे द्वारा उधार लिये गये 50 रुपये वापस नहीं मिलने पर उसकी वृद्ध मां को जान से मारने की कोशिश की गयी. धारदार हथियार से हमला करने का आरोप पड़ोस के एक युवक पर लगा है. सोमवार रात यह घटना ओल्ड मालदा थाने के […]

विज्ञापन
उधार लेनेवाले की मां पर हंसिया से किया वार
मालदा : बेटे द्वारा उधार लिये गये 50 रुपये वापस नहीं मिलने पर उसकी वृद्ध मां को जान से मारने की कोशिश की गयी. धारदार हथियार से हमला करने का आरोप पड़ोस के एक युवक पर लगा है. सोमवार रात यह घटना ओल्ड मालदा थाने के बाला-साहापुर गांव में घटी. पुलिस ने बताया कि घायल वृद्धा सावित्री मंडल (58) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल महिला का बेटा झोटन मंडल पेशे से राजमिस्त्री है.
दो दिन पहले उसने पड़ोसी युवक छोटन से मंडलसे 50 रुपये उधार लिया था. आरोपी युवक सोमवार रात को अपना पैसा मांगने झोटन के घर गया. उस समय झोटन घर में नहीं था. आरोप है कि पैसे नहीं मिलने से नाराज छोटन ने झोटन की मां को हंसिया घोंपकर जान से मारने की कोशिश की. घटना के बारे में जानकारी मिलने पर जब आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गया. ओल्ड मालदा पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola