आज सिलीगुड़ी के आसमान में भी लहरायेगा तिरंगा

Updated at :26 Jan 2017 7:26 AM
विज्ञापन
आज सिलीगुड़ी के आसमान में भी लहरायेगा तिरंगा

सिलीगुड़ी. गणतंत्र दिवस कल यानी गुरुवार को पूरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. सिलीगुड़ी के आसमान में तिरंगा लहरायेगा और शहरवासी जोरदार तरीके से सलामी भी देंगे. सिलीगुड़ी महकमा शासक (एसडीओ) हरिशंकर पणिक्कर सिलीगुड़ी कोर्ट के अलावा सिलीगुड़ी कॉलेज कैंपस में झंडोत्तोलन करेंगे. कॉलेज के एनसीसी छात्र-छात्राओं और पुलिस […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. गणतंत्र दिवस कल यानी गुरुवार को पूरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. सिलीगुड़ी के आसमान में तिरंगा लहरायेगा और शहरवासी जोरदार तरीके से सलामी भी देंगे. सिलीगुड़ी महकमा शासक (एसडीओ) हरिशंकर पणिक्कर सिलीगुड़ी कोर्ट के अलावा सिलीगुड़ी कॉलेज कैंपस में झंडोत्तोलन करेंगे.

कॉलेज के एनसीसी छात्र-छात्राओं और पुलिस बैंड द्वारा पैरेड के माध्यम से तिरंगें को सैल्यूट किया जायेगा. साथ ही विभिन्न झांकियों के साथ-साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा भी सभी सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं, राजनैतिक दलों और स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर दिन भर चलेगा.इसके अलावा सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के मैदान में भी विशेष समारोह का आयोजन किया गया है. यहां पुलिस के जवान मार्च पास्ट करेंगे जबकि पुलिस कमिश्नर सीएस लेप्चा झंडे को सलामी देंगी.

उत्तर बंग थैलेसिमिया व विकलांग सेवा संस्था की सिलीगुड़ी इकाई के बैनर तले स्थानीय नजरूल सरणी स्थित स्वामीजी मोड़ के नजदीक थैलेसीमिया पीड़ित व दिव्यांग बच्चे भारत माता की पूजा कर देशभक्ति का पैगाम देंगे. वहीं, विष्णुपद संप्रदाय के धर्म गुरूओं द्वारा संगीतमय सामूहिक गीता पाठ के माध्यम से वीर शहीदों की आत्मा शांति की कामना की जायेगी. संस्था के प्रमुख विमल कृष्ण बनिक ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर लोगों के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जायेगा. सिलीगुड़ी नगर निगम में मेयर अशोक भट्टाचार्य व सिलीगुड़ी महकमा परिषद में सभाधिपति तापस सरकार तिरंगा फहरायेंगे. इसके अलावा भाजपा जिला मुख्यालय जयदीप भवन के सामने हाशमी चौक पर अध्यक्ष प्रवीण सिंहल, कांग्रेस जिला पार्टी मुख्यालय विधान भवन के सामने अध्यक्ष सह माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सिट के विधायक शंकर मालाकार, सेवक मोड़ स्थित तणमूल कांग्रेस के जिला पार्टी मुख्यालय विधान भवन में अध्यक्ष सह पर्यटन मंत्री गौतम देव झंडोत्तोलन करेंगे. चेकपोस्ट के नजदीक स्थित वेस्ट बंगाल हाउसिंग बोर्ड सिलीगुड़ी कॉ-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड के हिमालया कन्या आवासन के फेज-1 के प्रबंधन कमेटी के बैनर तले कैंपस मैदान में ही खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता का आगाज आवासन के वयोवृद्ध रंजीतलाल शर्मा तिरंगा लहराकर करेंगे. नृत्य-गीत-संगीत आदि का रंगारंग सांस्कतिक कार्यक्रम सिलीगुड़ी की नामी कलाकार नीता कर की अगुवायी में होगा. हाउसिंग प्रबंधन कमेटी के सचिव राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खेल-कूद प्रतियोगिता हाउसिंग में ही रहनेवाले बच्चों के अलावा विवाहित महिला-पुरूषों व हरेक उम्र के लोगों के लिए आयोजित होगा.

कमेटी के प्रवक्ता तनुज दे ने बताया कि हरेक प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करनेवाले तीन प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र के अलावा मेडल दिया जायेगा. साथ ही अन्य प्रतिभागियों को केवल प्रशस्ति-पत्र सौंपा जायेगा. श्री दे ने बताया कि बीते कुछ सालों से किसी कारणवश गणतंत्र दिवस पर यह प्रतियोगिता बंद हो गयी थी. नयी प्रबंधन कमेटी ने इस साल से वापस यह प्रतियोगिता शुरू कराया है.

वहीं,लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रो 68 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वेगा सर्किल के पीछे विवेकानंद पल्ली स्थित अरबन प्राइमरी हेल्थ सेंटर नंबर- 2 में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क मेघा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है. कॉर्यक्रम संयोजक कैलाश अग्रवाल ने प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर मे नेत्र चिकित्सक, इएनटी, दंत, शिशु रोग विशेषज्ञ, ओर्थपेडिक एवं दो फिजिशियन अपनी सेवा देंगे. विदित हो कि इसी स्कूल कैंपस में लायंस मेट्रो अपना स्थाई निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा शिविर भी गत कई महीनों से चला रही है.जो की हफ्ते मे दो दिन मरीजों को सेवा देती है. इस कैंप के द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ ही दवा भी मुफ्त में दी जाती है. अभी हाल ही में क्लब ने एक रक्तदान शिविर त्रिहना चाय बागान में भी लगाया था.

हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन (एचएमए) के चैयरमेन देबू सरिया ने प्रेस-विज्ञप्ति के मारफत बताया कि कल एचएमए सिटी ऑफिस के सामने सेवक रोड के किनारे एक रक्त दान शिविर लगाया जायेगा. यह रक्तदान शिविर सिलीगुड़ी तराइ लायंस बल्ड बैंक के सहयोग से सुबह 10 बजे शुरू होगा जो दोपहर 2.30 बजे तक चलेगा. वहीं, हिलकार्ट रोड व्यवसायी समिति के बैनर तले शहर में सुबह 10.15 बजे बैंड पार्टी के साथ कलरफूल रैली निकाली जायेगी. समिति के महासचिव सनत भौमिक ने प्रेस-विज्ञप्ति के जरिये बताया कि इससे पहले समिति बिल्डिंग ओझा मेंशन के सामने सुबह 10.05 बजे समिति के अध्यक्ष तिरंगा लहरायेंगे. साथ ही स्कूली छात्रों के बीच ‘श्रद्धा’ विषयक चित्रांकन प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola