तृणमूल के सांसद-नेताओं की जुबान लांघ रही मर्यादा : भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2017 1:08 AM
सिलीगुड़ी. तृणमूल कांग्रेस (तृकां) के सांसद-नेताओं की जबान काफी लंबी हो गयी और मर्यादा लांघने लगी है. यह कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रांतीय सचिव रथींद्र बोस का. वह बुधवार को सिलीगुड़ी थाना में मीडिया के सामने तृकां के सांसद इदरीश अली के अमर्यादित बयानबाजी के विरूद्ध टिप्पणी कर रहे थे. वह सिलीगुड़ी […]
लेकिन पुलिस ने एफआइआर लेने से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि कल यानी गुरूवार को पुलिस कमिश्नर (सीपी) सीएस लेप्चा के पास एफआइआर करेंगे.
उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन एफआइआर नहीं लेती है तो इदरीश को कोर्ट में घसीटेंगे. किसी भी हाल में तृकां के सांसद को नहीं छोड़ेंगे. विदित हो कि इदरीश अली ने सात जनवरी यानी शनिवार को कोलकाता में प्रेस-वार्ता के दौरान सीबीआइ द्वारा तृकां सांसदों को धर-पकड़ करने पर मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










