इंगलिशबाजार नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड का काम शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2016 1:01 AM
मालदा. तृणमूल कांग्रेस परिचालित इंगलिशबाजार नगरपालिका के प्रभारी चेयरमैन की जिम्मेदारी मिलते ही दुलाल (बाबला) सरकार ने कचरा डालने के डंपिंग ग्राउंड तैयार करने का काम शुरू दिया. मंगलवार की सुबह मालदा शहर से 10 किलोमीटर दूर महदीपुर के खासीमारी इलाके में जाकर दुलाल सरकार ने डंपिंग ग्राउंड का जायजा लिया. उनके निर्देश पर सुबह […]
बाद में उन्होंने बताया कि मैंने डंपिंग ग्राउंड को लेकर जिला अधिकारी शरद द्विवेदी के साथ चर्चा की है. जिला अधिकारी भी तेजी से समस्या का समाधान चाहते हैं. इसी बीच मैंने जिला प्रशासन के अधिकारियों, स्थानीय विधायक निहार घोष, इंगलिशबाजार के बीडीओ, महदीपुर ग्राम पंचायत, पार्षदों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की है. उम्मीद है कि एक साल के भीतर डंपिंग ग्राउंड का पूरा बुनियादी ढांचा तैयार हो जायेगा. इससे इंगलिशबाजार का कचरा फेंकने की जगह का स्थायी समाधान हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










