मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को शीघ्र मिलेगा प्रमाण-पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2016 1:09 AM
सिलीगुड़ी. शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के साथ ही अब मानसिक रूप से भी विकलांग बच्चों को तत्काल विकलांगता प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड बनाने की भी घोषणा की गई है. विश्व विकलांग दिवस पर गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठन अनुभव द्वारा आयोजित एक विशेष […]
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि इस मेडिकल बोर्ड द्वारा नियमित रूप से विकलांगता प्रमाण-पत्र जारी किये जायेंगे. इससे पहले शनिवार को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर विकलांगों के हित में काम करने वाले स्वयंसेवी संगठन अनुभव की ओर से एक रोड शो किया गया. इसकी शुरूआत शहर के एयरव्यू मोड़ से की गई. इस मौके सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के एसीपी ए बारिक, समाजसेवी मदन भट्टाचार्य, सोमा दास आदि उपस्थित थीं. अनुभव में रह रहे विकलांग बच्चे इस रोड शो में शामिल हुए. व्हील चेयर के साथ बच्चों को रोड शो में शामिल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










