लोक अदालतों से लंबित मामलों पर होगी सुनवाई: जयजीत चौधरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2016 1:32 AM
सिलीगुडी. उत्तर बंगाल के नामी लॉ कॉलेज इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आइआइएलएस) के बैनर तले कल यानी रविवार को सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क स्थित रवींद्र मंच में एक दिन का अस्थायी उपभोक्ता लोक अदालत लगने जा रहा है. दिन के 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लगनेवाले इस उपभोक्ता अदालत के जरिये लंबित […]
यह कहना है आइआइएलएस के चेयरमैन जयजीत चौधरी का. वह शुक्रवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे. श्री चौधरी ने कहा कि कलकत्ता हाह कोर्ट के कई जजों की मौजूदगी में पीड़ितों की दलिलें सुनने के बाद हाथोंहाथ आपस में सुलह कराने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस अदालत में बतौर अतिथि के रूप में हाइ कोर्ट के जज अनिरूद्ध बोस व जयमाल्या बाग्ची मौजूद रहेंगे. प्रेस-वार्ता के दौरान मौजूद वेस्ट बंगाल लीगल सर्विस ऑथोरिटी के सचिव मंडली के सदस्य अभिजीत सोम ने कहा कि ऐसे अस्थायी अदालत के जरिये अदालतों में वर्षों से लंबित पड़े मामलों का बोझ कम होगा.
साथ ही पीड़ितों को कानूनी दावपेंच से छूटकारा मिलेगा. श्री सोम ने आइआइएलएस लॉ कॉलेज के इस प्रयास की काफी सराहना की. प्रेस-वार्ता में मौजूद लॉ कॉलेज के सहायक प्रिंसिपल संजय भट्टाचार्य ने बताया कि कल दोपहर 2.30 बजे स्थानीय दागापुर स्थित लॉ कॉलेज कैंपस के सभाकक्ष में जज अनिरूद्ध बोस, जयमाल्या बाग्ची, पूर्व न्यायाधिश सौमित्र पाल, उत्तर बंगाल के वन विभाग के अधिकारी डॉ पीटी भुटिया व लॉ कॉलेज के चेयरमैन जयजीत चौधरी की मौजूदगी में जंगली जानवरों से जुड़े वन्य-प्राणी सुरक्षा कानून पर बहस होगी. साथ ही इस मुद्दे से जुड़े समस्याओं पर विचार-विमर्श भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










