बांग्लादेश सीमा से नाइन एमएम की चार पिस्तौल बरामद

Published at :06 Oct 2016 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश सीमा से नाइन एमएम की चार पिस्तौल बरामद

मालदा. भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके से बीएसएफ की 24 नंबर बटालियन के जवानों ने नाइन एमएम की चार पिस्तौल बरामद की हैं. मंगलवार देर रात यह बरामदगी वैष्णवनगर थाने के दौलतपुर सीमांत इलाके से हुई. हालांकि बीएसएफ के जवान हथियार तस्करों को गिरफ्तार नहीं कर पाये. बीएसएफ ने बरामद असलहा संबंधित पुलिस थाने को सौंप दिया […]

विज्ञापन
मालदा. भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके से बीएसएफ की 24 नंबर बटालियन के जवानों ने नाइन एमएम की चार पिस्तौल बरामद की हैं. मंगलवार देर रात यह बरामदगी वैष्णवनगर थाने के दौलतपुर सीमांत इलाके से हुई.

हालांकि बीएसएफ के जवान हथियार तस्करों को गिरफ्तार नहीं कर पाये. बीएसएफ ने बरामद असलहा संबंधित पुलिस थाने को सौंप दिया है.

पुलिस ने बताया कि तस्कर सीमा पार से इन असलहों को एक बैग में रखकर भारतीय सीमा में घुसा रहे थे. तभी ड्यूटी पर तैनात जवानों की नजर में यह मामला आया. इसके बाद तस्कर बैग फेंककर भाग खड़े हुए. पुलिस ने बताया कि ये असलहे अत्याधुनिक और विदेश में बने हुए हैं. इन असलहों को कौन लोग तस्करी कर इस पार ला रहे थे, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola