जिला अस्पताल में बंद है मैक एलीजा मशीन

Published at :05 Oct 2016 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद है मैक एलीजा मशीन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में काफी दिनों से मैक एलीजा मशीन के बंद होने से रक्त के नमूने की जांच में काफी परेशानी हो रही है. मुख्य रूप से डेंगू के मरीजों की जांच के लिए मैक एलीजा मशीन का उपयोग किया जाता है. उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में पिछले […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में काफी दिनों से मैक एलीजा मशीन के बंद होने से रक्त के नमूने की जांच में काफी परेशानी हो रही है. मुख्य रूप से डेंगू के मरीजों की जांच के लिए मैक एलीजा मशीन का उपयोग किया जाता है. उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों के दौरान डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. एक अनुमान के मुताबिक जिले भर में डेंगू मरीजों की संख्या 100 से भी अधिक है. सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में भी डेंगू का कहर जारी है.

हालांकि अभी तक इस बीमारी से नगर निगम इलाके में किसी रोगी की मौत नहीं हुई है, लेकिन नगर निगम इलाके में ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है. पिछले दिनों सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने भी इस बात को माना था. उन्होंने इसको लेकर एक बैठक भी की थी. इस बीच, जिला अस्पताल में मैक एलीजा मशीन नहीं होने की वजह से रक्त के नमूने की जांच नहीं हो पा रही है.

बुखार पीड़ित जिला अस्पताल में आते तो हैं, लेकिन उनके रक्त को जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है. इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज पर भी दबाव काफी बढ़ गया है. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मशीन के खराब होने की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है. अस्पताल अधीक्षक अमित दत्त ने भी माना है कि मशीन खराब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola