हिलकार्ट रोड पर घंटों जाम की समस्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: एक ही दिन, एक ही समय दो राजनीतिक दलों द्वारा में रैली निकाले जाने से सिलीगुड़ी के आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जहां एक तरफ राज्य में शराब बंदी को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने एयरभ्यू मोड़ से कोर्ट मोड़ तक रैली निकली वहीं राज्य मे शिक्षा के […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: एक ही दिन, एक ही समय दो राजनीतिक दलों द्वारा में रैली निकाले जाने से सिलीगुड़ी के आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जहां एक तरफ राज्य में शराब बंदी को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने एयरभ्यू मोड़ से कोर्ट मोड़ तक रैली निकली वहीं राज्य मे शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिये माकपा समर्थित छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया(एसएफआइ) ने भी बाघाजतीन पार्क से एयरभ्यू मोड़ तक रैली निकाली. एसएफआइ ने रैली निकालकर राज्य व केंद्र सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ विरोध जताया.
मंगलवार दोपहर सिलगुड़ी के कॉलेजपाड़ा स्थित बाघाजतीन पार्क से एसएफआइ ने यह रैली निकाली. इस रैली को कोर्ट मोड़ से होकर हाशमी चौक होते हुए हिलकर्ट रोड से एयरभ्यू मोड़ तक पहुंचना था. जबकि उसी समय ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की रैली कोर्ट की ओर बढ़ रही थी. जिसकी वजह से एसएफआइ की रैली को पुलिस ने सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के पीछे की ओर मोड़ दिया. यहां से रैली हाशमी चौक पहुंची और हिलकार्ट रोड से होकर एयरभ्यू मोड़ गयी. रैली में शामिल एसएफआइ की प्रदेश अध्यक्ष मधुजा सेन राय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने टेट के परिणाम घोषित किये हैं.अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी. पिछले टेट अनुभव काफी खराब रहा है. नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली की गयी थी. इसके अतिरिक्त रूपये लेकर नौकरी देने का आरोप भी तृणमूल के नेताओं पर लगा था. इस बार इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग राज्य सरकार से की गयी है. इसके अतिरिक्त शिक्षण संस्थानों में तृणमूल की जो गुंडागर्दी चल रही है उसे अविलंब बंद कराया जाये. अपने राजनीतिक फायदे के लिये शिक्षकों और विद्यार्थियों पर हमले, मारपीट जैसे वारदात हो रहे हैं. इससे राज्य के शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के स्तर में गिरावट आयी है. केंद्र की भाजपा सरकार पर सीधा हमला करते हुए मधुजा सेन राय ने कहा कि स्किल इंडिया और अत्धुनिक भारत का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार देश के युवाओं को धोखा दे रही है.
आगे बढ़ने के लिये ज्ञान होना जरूरी है. केंद्र सरकार के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बजट में काफी गिरावट आयी है. केंद्रीय बजट में प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक आवंटन कम होता जा रहा है. बंगाल की जड़ों को मजबूत करने के लिये शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की जरूरत है. आज की इस रैली में एसएफआइ के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष सौरभ सरकार, जिला सचिव सौरभ दास, सागर शर्मा सहित सैंकड़ो समर्थक शामिल थे.
उल्लेखनीय है कि एक ही दिन एक ही समय शहर के एक ही सड़क पर दो रैली के आयोजन से जाम की समस्या काफी गहरी गयी. हिलकार्ट रोड पर जाम की समस्या उत्पन्न होने से शहर के अन्य सड़को पर वाहनों की संख्या अधिक हो गयी. जिससे अन्य सड़कों पर ट्राफिक भी बढ़ गयी. एयरभ्यू मोड़ से लोकर हाशमी चौक तक तीन ट्राफिक प्वाइंट हैं. तीनो प्वाइंट पर घंटो वाहन खड़े रहे. ट्राफिक पुलिस कर्मचारियों को जाम हटाने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










