कांग्रेस छोड़ेंगे इसलामपुर के विधायक

कालियागंज. प्रियरंजन दासमुंशी के गढ़ उत्तर दिनाजपुर जिले में कांग्रेस एकबार फिर से टूट के कगार पर खड़ा है.इसके साथ कालियागंज के बाद इसलामपुर नगरपालिका पर भी तृणमूल का कब्जा तय है.इसलामपुर के कांग्रेस विधायक तथा नगरपालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल तृणमूल का दामन थाम रहे हैं. इसकी घोषणा उन्होंने स्वयं की है. वह नगरपालिका […]
कालियागंज. प्रियरंजन दासमुंशी के गढ़ उत्तर दिनाजपुर जिले में कांग्रेस एकबार फिर से टूट के कगार पर खड़ा है.इसके साथ कालियागंज के बाद इसलामपुर नगरपालिका पर भी तृणमूल का कब्जा तय है.इसलामपुर के कांग्रेस विधायक तथा नगरपालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल तृणमूल का दामन थाम रहे हैं. इसकी घोषणा उन्होंने स्वयं की है.
वह नगरपालिका स्थित अपने कक्ष में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.उन्होंने कहा कि वह इसलामपुर के विकास के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.यहां के लोगों ने विकास के लिए उन्हें वोट किया था,लेकिन अब वह कांग्रेस में रहकर विकास नहीं कर पा रहे हैं.वह आमलोंगो के भरोसा पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. इसी वजह से उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि वह दुर्गा पूजा के बाद ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे.17 सदस्यीय इसलामपुर नगरपालिका में कांग्रेस को दस,तृणमूल को तीन,भाजपा को तीन सीटें मिली है. जबकि इस सीट निर्दलीय के कब्जे में है. माना जा रहा है कि श्री अग्रवाल के साथ और भी कइ कांग्रेसी पार्षद तृणमूल में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










