मयनागुड़ी के दोहरे हत्याकांड का परदाफाश, सात आरोपी हुए गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के मयनागुड़ी बाइपास के किनारे दोहरे हत्याकांड का जिला पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑपरेशन ग्रुप ने परदाफाश कर दिया है. घटना की जांच में अंतरराज्यीय ट्रक हाइजैकिंग का मामला सामने आया है. इस घटना के सिलसिले में जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को जिले […]
इसी के आधार पर जिला पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने जांच शुरू की थी. एसपी अमिताभ माइती ने बताया कि जिन व्यक्तियों की हत्या की गयी थी, वे ट्रक ड्राइवर जय प्रकाश सिंह और खलासी अजय सिंह थे. दोनों का घर उत्तर प्रदेश में है. घटना की जांच के दौरान इसलामपुर थाना इलाके में एक ट्रक का पता चला. इसी सूत्र को पकड़कर जांच आगे बढ़ी, तो पता चला कि जय प्रकाश सिंह और अजय सिंह इसी ट्रक के ड्राइवर व खलासी थे. जांच के दौरान विधान नगर थाना इलाके में नगालैंड के निवासी पंकज जैन के बारे में पता चला.
पुलिस अब जांच कर रही है कि उक्त लोग पहले भी ट्रक हाइजैकिंग को अंजाम देते रहे हैं या नहीं. अगरतला से पंजाब ट्रक जाने की उन्हें पहले से खबर थी या नहीं. असम-बंगाल की सीमा पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की क्या उन्हें पहले से सूचना थी. पुलिस अब भी रबर लदे दूसरे ट्रक को बरामद नहीं कर पायी है. पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है. पुलिस को उम्मीद है कि उसे पूछताछ में और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी. एसपी माइती ने बताया कि ट्रक पर 16 लाख रुपये का रबर था. दूसरे ट्रक को बरामद करने के प्रयास चल रहे हैं. एसपी ने इस सफलता के लिए डीएसपी क्राइम विद्युत तरफदार, ओसी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप उमेश दास और जांच अधिकारी विनय सेनचुरी की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










