अदालती निर्देश से बोल्डर की आपूर्ति बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2016 1:37 AM
जलपाईगुड़ी. बोल्डर के अभाव में आखिरकार महकमा प्रशासन ने मिट्टी से ही रिलिफ बांध मरम्मती का काम शुरू कर दिया है. जलपाईगुड़ी के माल महकमा के अधीन चेंगामारी ग्राम पंचायत के गोलाबाड़ी में रिलिफ बांध मरम्मती का काम शुरू किया गया है. तीस्ता में बाढ़ की वजह से 20 मीटर बांध टूट गया है और […]
इस इलाके में रहने वाले लोगों ने तीस्ता के कहर से बचाने के लिए माल ब्लॉक तथा पंचायत समिति से मदद की गुहार लगायी थी. उसके बाद ही बांध मरम्मती का काम शुरू करने का निर्णय लिया गया. 100 दिन रोजगार योजना के तहत सीमेंट के बोरे में मिट्टी भरकर बांध बनाने का काम चल रहा है. पानी को रोकने में भी थोड़ी सफलता मिली है.
हालांकि गांव वालों का डर दूर नहीं हुआ है. स्थानीय निवासी अब्दुल कादिर ने कहा है कि मिट्टी के बांध का अस्तित्व कितने दिनों तक कायम रहेगा, यह कह पाना काफी मुश्किल है. कमोबेश यही आशंका अन्य लोगों की भी है. इस मुद्दे पर माल पंचायत समिति के सदस्य नरेश राय का कहना है कि ग्रिन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार नदियों से बालू तथा पत्थर निकालने का काम बंद है. किसी भी तरीके से स्थानीय लोगों को तीस्ता के कहर से बचाना जरूरी है. इसी वजह से सीमेंट के बोरे में मिट्टी भरकर ही बांध बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा अन्य कोई चारा नहीं है. बोल्डर मिलने की उम्मीद में इतने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










