पांच साल तक मेयर बने रहेंगे अशोक भट्टाचार्य, मंत्री के बयान पर माकपा लाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2016 1:54 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम तथा सिलीगुड़ी महकमा परिषद पर कब्जे को लेकर यहां सियासी पारा उफान पर है. तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा पर्यटन मंत्री गौतम देव ने बृहस्पतिवार को वाम मोरचा के कब्जे वाली सिलीगुड़ी नगर निगम तथा सिलीगुड़ी महकमा परिषद पर सभी मोरचे पर विफल रहने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा […]
वहीं सिलीगुड़ी नगर निगम तथा महकमा परिषद इलाका विकास में पीछे रह गया है. उन्होंने नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर भी जमकर निशाना साधा था. इतना ही नहीं, श्री देव ने वाम मोरचा तथा कांग्रेस सहित अन्य पार्षदों के तृणमूल में आने की स्थिति में उनका स्वागत करने का ऐलान किया था. गौतम देव ने कहा था कि ममता बनर्जी के विकास कार्य को देखते हुए काफी संख्या में विरोधी दलों के नेता एवं समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
सिलीगुड़ी नगर निगम का भी यदि कोई पार्षद तृणमूल का समर्थन करे, तो उनका स्वागत है. गौतम देव के इस ऐलान के बाद माकपा नेताओं का पारा सातवे आसमान पर है. माकपा के जिला संयोजक जीवेश सरकार ने इस मुद्दे को लेकर गौतम देव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मंत्री गौतम देव दिवास्वप्न देख रहे हैं. उनका यह सपना कभी भी साकार नहीं होगा. अगर तृणमूल कांग्रेस का कोई नेता इस तरह के दावे करे, तो समझ में आता है.
गौतम देव तृणमूल नेता होने से पहले एक मंत्री हैं. एक मंत्री यदि विरोधी दलों के अधीन रहे नगरपालिका अथवा महकमा परिषद पर कब्जा करने की बात करे, तो यह एक तरह से संविधा का भी अपमान है. श्री सरकार ने आगे कहा कि मंत्री सिलीगुड़ी की जनता की राय का भी अनादर कर रहे हैं. उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि सिलीगुड़ी की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को लगातार तीन चुनावों में हराया है. पहले नगर निगम चुनाव, फिर महकमा परिषद चुनाव और हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है. उसके बाद भी यदि मंत्री नगर निगम तथा महकमा परिषद पर कब्जे की कोशिश करते हैं, तो यह एक तरह से जनमत का भी अनादर है. श्री सरकार ने साफ-साफ कहा कि सिलीगुड़ी की जनता ने पांच साल के लिए नगर निगम की सत्ता वाम मोरचा को सौंपी है और अशोक भट्टाचार्य पांच वर्षों तक मंत्री बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










