प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने कसी कमर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2016 1:53 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने कमर कस ली है. हालांकि प्लास्टिक पर पहले से रोक है, लेकिन इसे कारगर रूप से लागू नहीं किये जाने की वजह से खतरनाक प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग धड़ल्ले से जारी […]
मेयर ने कहा कि उसी रोज बोर्ड बैठक में एक पांच सदस्यीय कमिटी बनायी जायेगी. इसके अध्यक्ष वह खुद होंगे. कमिटी की जिम्मेदारी प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने की होगी. इसके साथ ही आम लोगों में जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया जायेगा. शहर के विभिन्न स्कूलों के साथ ही बैठक की जायेगी.
इसके अलावा 19 जुलाई को वह तथा विशेष कमिटी के सदस्य सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा करेंगे और व्यवसायियों को कैरीबैग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी देंगे. श्री भट्टाचार्य ने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने सिलीगुड़ी शहर को स्वच्छ रखने और सुंदर बनाने के लिए 10 लाख रुपये नगर निगम को दिये हैं. इस पैसे से शहर के विभिन्न स्थलों के सौंदर्यीकरण की रूपरेखा बनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










