दिव्यांगों को स्वनिर्भर बनाता है चेशायर होम्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2016 6:46 AM
कोलकाता. लिवलीहुड रिसोर्स सेंटर ऑफ चेशायर होम्स, कोलकाता शाखा की ओर से दिव्यांगों को प्रोत्साहित व जागरूक करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र अौर काॅरपोरेट जगत, परीक्षण संस्थान एवं एनजीओ से जुड़े विभिन्न अधिकारियों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में बताया गया कि उनकी ओर से समुदाय आधारित सेवाओं […]
इसका मुख्य उद्देश्य 18-45 वर्ष की आयु के दिव्यांगों के लिए जीवन-यापन के अवसर प्रदान करना है. संस्था यह कार्यक्रम दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करती है. इसके लिए उसे एसेंचर लिमिटेड से फंड प्राप्त होता है. सम्मेलन में यह भी बताया गया कि पिछले पांच वर्षों में हमलोगों ने कारपोरेट और बीपीओ सेंक्टरों में करीब 350 दिव्यांगों को सार्थक नौकरियां दिलायीं. इसके लिए संस्था ने उन्हें सरकार और निजी प्रशिक्षण केंद्रों में आधारभूत और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाया. खासकर ग्रामीण इलाकों में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










