बागडोगरा: सेंट्रल बैंक में ग्राहकों ने किया हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 12:56 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सेंट्रल बैंक की बागडोगरा शाखा में फिर से आज सुबह बवाल शुरू हो गया. बैंक लूट के पीड़ित लॉकर धारकों ने जम कर हंगामा किया. ग्राहकों का आरोप है कि बात करने के लिये बुलाये जाने के बाद बैंक प्रबंधन ने बात नहीं किया. पुलिस की भूमिका पर भी लोगों ने सवाल खड़ा किया […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सेंट्रल बैंक की बागडोगरा शाखा में फिर से आज सुबह बवाल शुरू हो गया. बैंक लूट के पीड़ित लॉकर धारकों ने जम कर हंगामा किया. ग्राहकों का आरोप है कि बात करने के लिये बुलाये जाने के बाद बैंक प्रबंधन ने बात नहीं किया. पुलिस की भूमिका पर भी लोगों ने सवाल खड़ा किया है. उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह बुधवार की रात को सेंट्रल बैंक की बागडोगरा शाखा में लूट की घटना घटी थी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.

बुधवार को बैंक के सामने उपस्थित पीड़ित लॉकर धारक ग्राहकों ने बताया कि बात करने के लिये बैंक प्रबंधन की ओर से सभी को बुलाया गया था. सुबह साढ़े दस से बजे से बैंक के सामने खड़े होने के बाद भी बैंक प्रबंधन बात करने को तैयार नहीं है. साढ़े ग्यारह बजे जेनरल मैनेजर बैंक पहुंचे लेकिन बिना कुछ बात किये ही जाने लगे. पूछने पर उन्होंने कहा कि पुलिस से मिलने जा रहे है.

ग्राहकों द्वारा हंगामा करने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश कुमार दास मौके पर उपस्थित हुए. उन्होंने ने ग्राहकों से बात की और उन्हें शांत कराया. इधर ग्राहकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की नाकामी साफ झलक रही है. एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ है. अबतक लूट की रकम तक का पता नहीं चल सका है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola