संयोग तामांग ने दी तृणमूल छोड़ने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. स्वर्गीय मदन तामांग के पुत्र तथा तृणमूल यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष संयोग तामांग ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है. उन्होंने पार्टी पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है. मीडिया को जारी अपने बयान में श्री तामांग ने कहा है कि मिरिक में तृणमूल कांग्रेस के जनसभा की जानकारी उन्हें नहीं दी गई. इसके […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. स्वर्गीय मदन तामांग के पुत्र तथा तृणमूल यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष संयोग तामांग ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है. उन्होंने पार्टी पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है.

मीडिया को जारी अपने बयान में श्री तामांग ने कहा है कि मिरिक में तृणमूल कांग्रेस के जनसभा की जानकारी उन्हें नहीं दी गई. इसके अलावा पार्टी पहाड़ पर उनकी उपेक्षा कर रही है. सिलीगुड़ी में मीडिया को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा है कि तृणमूल यूथ कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी से उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार को अभिषेक बनर्जी से मिलने जब वह न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन गये थे.

तब न केवल तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं एवं पुलिस वालों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उसके बाद वह सर्किट हाउस में भी अभिषेक बनर्जी से मिलने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया. श्री तामांग ने अपने बयान में कहा है कि इस तरह के व्यवहार से वह काफी आहत हैं.

वह पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस मामले को लेकर पार्टी सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे. ममता बनर्जी दार्जिलिंग आयी हुई हैं. वह पुलिस कर्मियों तथा दुर्व्यवहार करने वाले नेताओं की शिकायत भी ममता बनर्जी से करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola