एनबीडीडी अभियान के सुरक्षा घेरे में घुसी स्कूटी
सिलीगुड़ी. वाम मोरचा के उत्तर बंगाल विकाल मंत्रालय (एनबीडीडी) अभियान के दौरान पुलिस की सुरक्षा घेरे में एक स्कूटी घुस गयी. एक युवक ने अपनी स्कूटी से संतरा लदे एक ठेले में जोरदार टक्कर मार दी. इस अचानक टक्कर में संतरा बिक्रेता और पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये. वहीं, स्कूटी सवार युवक-युवती भी सुरक्षित बच […]
सिलीगुड़ी. वाम मोरचा के उत्तर बंगाल विकाल मंत्रालय (एनबीडीडी) अभियान के दौरान पुलिस की सुरक्षा घेरे में एक स्कूटी घुस गयी. एक युवक ने अपनी स्कूटी से संतरा लदे एक ठेले में जोरदार टक्कर मार दी. इस अचानक टक्कर में संतरा बिक्रेता और पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये.
वहीं, स्कूटी सवार युवक-युवती भी सुरक्षित बच गये. हुआ यूं कि वाम मोरचा के अभियान से करीब आधे घंटे पहले एनबीडीडी की कड़ी सुरक्षा के कारण हिल कार्ट रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. वाहन काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे. तभी एक बस ने पीछे से एक स्कूटी को टक्कर मार कर सड़क पर गिरा दिया.
स्कूटी पर सवार युवक-युवती भी सड़क पर गिर गये. इस अचानक टक्कर से स्कूटी चला रहा युवक काफी घबरा गया और स्कूटी को जैसे ही वापस खड़ा किया कि तभी उसने एक्सीलेटर ज्यादा घूमा दिया और काफी तेज रफ्तार में दौड़ते हुए करीब 15 मीटर दूर खड़े एक संतरे के ठेले को टक्कर मार दिया. इस दौरान युवक-युवती दोनों ही स्कूटी पर सवार नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










