अब हर्क बहादुर पर टिकी सबकी निगाहें
सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में इन दिनों अब डॉ हर्क बहादुर छेत्री को लेकर हर तरफ चर्चा की जा रही है. हर्क बहादुर छेत्री कुछ महीने पहले ही बिमल गुरूंग का साथ छोड़ चुके हैं और इन दिनों दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं. हर्क बहादुर छेत्री कभी गोजमुमो प्रमुख […]
सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में इन दिनों अब डॉ हर्क बहादुर छेत्री को लेकर हर तरफ चर्चा की जा रही है. हर्क बहादुर छेत्री कुछ महीने पहले ही बिमल गुरूंग का साथ छोड़ चुके हैं और इन दिनों दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं. हर्क बहादुर छेत्री कभी गोजमुमो प्रमुख बिमल गुरूंग के काफी करीबी थे. वह गोजमुमो के टिकट पर ही कालिम्पोंग से विधानसभा में विधायक भी हैं. जीटीए संचालन को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मतभेद के बाद बिमल गुरूंग ने अपनी पार्टी के तीनों विधायकों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया था. दार्जिलिंग और कर्सियांग के विधायकों ने तो अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन हर्क बहादुर छेत्री ने ऐसा करने से इंकार कर दिया.
उन्होंने गोजमुमो ही छोड़ दी. उसके बाद बिमल गुरूंग और वह आमने-सामने हैं. इस बदले राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हर ओर हर्क बहादुर की ही चर्चा चल रही है. डॉ हर्क बहादुर छेत्री अपनी नयी पार्टी बना रहे हैं और वह इसकी घोषणा 27 जनवरी को कालिम्पोंग के मेला ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा में करने वाले हैं. इस बीच, दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के लोग नयी पार्टी के नाम के साथ-साथ झंडे के रंग एवं विभिन्न पदों पर बैठने वाले नेताओं के नाम तक पर विचार-विमर्श कर रहे हैं.
इससे पहले हर्क बहादुर छेत्री ने 31 जनवरी को अपनी नयी पार्टी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अचानक उन्होंने 27 जनवरी को नयी पार्टी बनाने का फैसला किया है. इस मुद्दे पर जब हर्क बहादुर छेत्री से बातचीत की गई, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि सभी बातें 27 जनवरी को स्पष्ट कर दी जायेगी. नयी पार्टी के नाम के साथ-साथ पार्टी का झंडा भी जारी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










