हर्क की सभा में गुरुंग रहे निशाने पर

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : पहाड़ पर गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) का अधिपत्य समाप्त करने के लिये कालिम्पोंग के विधायक डॉ हर्क बहादुर छेत्री ने सुकना से जंग का एलान कर दिया है. हालांकि हर्क एवं उनके साथी गोजमुमो का विराध तो कर रहे हैं, लेकिन उनका राजनीतिक उद्देश्य कुछ धुंधला दिख रहा है. जनसभा मंच से 24 […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पहाड़ पर गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) का अधिपत्य समाप्त करने के लिये कालिम्पोंग के विधायक डॉ हर्क बहादुर छेत्री ने सुकना से जंग का एलान कर दिया है. हालांकि हर्क एवं उनके साथी गोजमुमो का विराध तो कर रहे हैं, लेकिन उनका राजनीतिक उद्देश्य कुछ धुंधला दिख रहा है.
जनसभा मंच से 24 को कर्सियांग व 31 जनवरी कालिम्पोंग में जनसभा करने का ऐलान किया गया. आज उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया और इस दौरान वह अलग गोरखालैंड राज्य के मुद्दे को पूरी तरह भूल गये. उन्होंने अपने भाषण में सिर्फ इतना कहा कि समय आने पर अलग राज्य भी मिलेगा. वह गोरखालैंड के लिए विमल गुरूंग के साथ हुए थे और गोजमुमो छोड़ने से पहले तक गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग करते रहे थे़ आज की जनसभा में वह विकास, रोजगार आदि का राग अलाप रहे थे. आज की सभा में उपस्थित सिक्किम विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति व भारतीय सुरक्षा काउंसिल के पूर्व सलाहकार महेंद्र पी. लामा ने अपने भाषण में गोजमुमो को एक अनैतिक राजनीतिक दल बताते हुए कहा कि झंडा निकलाने से गौरखालैंड का गठन नहीं होगा.
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नयी पार्टी रुपये के बल पर नहीं बल्कि एक अच्छे उद्देश्य के साथ आगे बढ़ेगी. वह लोग राज्य सरकार के साथ कलम की ताकत से लड़ाई लड़ेंगे एवं सरकार के सभी प्रश्नों का जवाब भी देंगे. गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चालक की पहचान किये बगैर ही हेलीकॉप्टर उसके हवाले कर दिया, जबिक हेलीकॉप्टर उड़ाने का ज्ञान नहीं रखने वाले रॉकेट चलाने का दावा कर रहे हैं.
अपनी नयी पार्टी के उद्देश्य को लेकर हर्क बहादुर छेत्री ने अपने भाषण में कहा कि हमें अपनी जनसंख्या व ताकत का अंदाजा लगाकर लड़ाइ करनी चाहिये. गोरखा अपनी पहचान के लिये लड़ा कर रहे हैं ना कि अलग राज्य के लिये. पहले अपनी पहचान तो लें, समय आने पर अलग राज्य भी मिलेगा. उन्होंने बताया कि लोग उनके पास रोजगार एवं विभिन्न प्रकार की सहायता के लिये आते हैं.
कोई भी गोरखालैंड को लेकर नहीं आया. उन्होंने कहा कि नागरिकों की सेवा करना अगर राज्य सरकार की दलाली करना है तो उन्हें दलाल बनना पंसद है. गोजमुमो पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही इन तथ्यों को उजागर करेंगे़ उन्होंने कहा कि बिना किसी रणनीति व मूर्खतापूर्ण उद्देश्य के साथ पार्टी को कब तक जिंदा रखा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola