सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हुगली : मोगरा थाने के आदिसप्तग्राम ठाकुर गली इलाके में बुधवार को जीटी रोड पर एक तेल टैंकर के साथ एक मोटर साइकिल की टक्कर होने से मोटर साइकिल पर सवार बड़े भाई की मौत हो गयी, जबकि छोटे भाई को नाजुक हालत में चुंचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल में भरती कराया गया. वहां उसकी हालत […]
विज्ञापन
हुगली : मोगरा थाने के आदिसप्तग्राम ठाकुर गली इलाके में बुधवार को जीटी रोड पर एक तेल टैंकर के साथ एक मोटर साइकिल की टक्कर होने से मोटर साइकिल पर सवार बड़े भाई की मौत हो गयी, जबकि छोटे भाई को नाजुक हालत में चुंचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल में भरती कराया गया. वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया. मृतक का नाम सौरभ सेन मजुमदार है, जबकि छोटे भाई का नाम शौभिक सेन मजुमदार है. वे बंडेल के केवटा इलाके के रहनेवाले है. शौभिक माध्यमिक का परीक्षार्थी है.
वह प्राइवेट टियूशन पढ़ने मोगरा गया था. उसका बड़ा भाई और बंडेल आइआइटी काॅलेज का छात्र सौरभ, उसे लाने गया था. तभी यह दुर्घटना हुई. तेल टैंकर वहां से भाग निकला. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










