श्रमिकों की छंटनी का विरोध, प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दार्जिलिंग : ग्रेफ मजदूर संगठन ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 10 में कार्यरत श्रमिकों को वापस काम पर रखने की मांग करते हुए जिला शासक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. आज शहर के रेलवे स्टेशन से ग्रेफ मजदूर संगठन ने एक विराट रैली भी निकाली. इस रैली ने शहर के गोयंका रोड होते हुए लेबंग कार्ट […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : ग्रेफ मजदूर संगठन ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 10 में कार्यरत श्रमिकों को वापस काम पर रखने की मांग करते हुए जिला शासक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया.
आज शहर के रेलवे स्टेशन से ग्रेफ मजदूर संगठन ने एक विराट रैली भी निकाली. इस रैली ने शहर के गोयंका रोड होते हुए लेबंग कार्ट रोड की परिक्रमा की़ उसके बाद सभी जिला शासक कार्यालय पहुंचकर वहां धरना-प्रदर्शन पर बैठ गये. श्रमिक नेता तारा सुंदास के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया और इस संबंध में एक ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा गया.
श्री सुंदास ने बताया कि ग्रेफ में कार्यरत 900 श्रमिक वर्ष1964 से पहले तक पीडब्ल्यूडी में कार्यरत थे. उसके बाद ग्रेफ ने सभी को अपने विभाग में ले लिया था़ लेकिन दो सप्ताह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 में कार्यरत इन 900 श्रमिकों की छंटनी कर दी गई है.
फिलहाल केवल 10 से 15 श्रमिकों को ही काम पर रखा गया है. इन श्रमिकों को फिर से रखने की मांग में आज धरना-प्रदर्शन किया गया. श्री सुंदास ने आगे कहा कि अगर इन मजदूरों को वापस काम पर नहीं रखा गया तो संगठन द्वारा वृहतर आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










