सद्भावना से ही भारत विश्व गुरु बनेगा: सतपाल जी महाराज

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मानव उत्थान सेवा समिति, उत्तर पूर्वांचल क्षेत्र के तत्वावधान में सालुगाड़ा के मझुवा गांव में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतपाल जी महाराज ने कहा कि सद्भावना से ही भारत एक दिन विश्व गुरू बनेगा़ उन्होंने कहा कि धर्म की शक्ति से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मानव उत्थान सेवा समिति, उत्तर पूर्वांचल क्षेत्र के तत्वावधान में सालुगाड़ा के मझुवा गांव में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतपाल जी महाराज ने कहा कि सद्भावना से ही भारत एक दिन विश्व गुरू बनेगा़ उन्होंने कहा कि धर्म की शक्ति से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए भारतवासियों को एक होना होगा़.

उन्होंने आगे कहा कि अध्यात्म ही सारे धर्म का मूल है़ उसी के ज्योति से मनुष्य की सुषुप्त आत्मा को प्रकाशित किया जा सकता है़ सतपाल महाराज ने आगे कहा कि भक्ति की अविरल धारा का प्रवाह, सुमति के द्वारा कुमति का खात्मा और मानव कल्याण रूपी धर्म-शक्ति के द्वारा अत्याचार व अधर्म का नाश पृथ्वी पर हर युग मे होता आ रहा है़ और यह आगे भी होता रहेगा़ उन्होंने आगे कहा कि आध्यात्मिकता ही मानव को दानव होने से बचा सकती है, अध्यात्म ज्ञान के सहारे ही हमारी रक्षा हो सकती है़ जीवन मे ज्ञान-दीप का प्रकाशित होना जहा नितांत आवश्यक माना गया, वहीं मानवीय कार्यो को भी जीवन का अभिन्न अंग माना गया है़
संतो ने सदभावना के प्रचार और उसके विस्तार के लिये प्रयास किया़ वातावरण के अन्दर पवित्रता कायम रहे, आज यह सदभावना सम्मेलन यही प्रेरणा दे रहा है़ उन्होंने आगे कहा कि हम विश्व के प्रत्येक क्षेत्र मे निरंतर हो रहे परिवर्तन को देख रहे है़ वर्तमान समय के विश्व परिवर्तन के कार्य मे हमें महत्वपूर्ण योगदान करना है़ हमे स्वयं यह निश्चित करना होगा की क्या हम मात्र अपने स्वार्थो की पूर्ति हेतु जीवन जियें अथवा एकता, भाईचारा व शांति के युग को लाने मे अपना शुभ योगदान दें. यहां आयोजित इस दो दिवसीय सदभावना सम्मेलन में लोगों की भारी भीड़ है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola